✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साहिबगंज: फर्जी प्रमाण पत्र मामले में फरार तीनों शिक्षक गिरफ्तार, कई सालों से थी तलाश, पढ़े पूरा मामला

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:08:31 AM

साहिबगंज(SAHIBGANJ):फर्जी प्रमाण पत्र मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जिसमे कार्यरत शिक्षक मामले में फरार चल रहे 3 लोगों को साहिबगंज पुलिस ने बरारी थाना क्षेत्र के मोहनाडीह से गिरफ्तार कर लिया है. विभाग की ओर से विभिन्न स्कूलों में कार्यरत 4 शिक्षकों का प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने पर उन्हें सेवा से बर्खास्त कर उन पर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था. जिसमे कोविड जांच के बाद सभी आरोपी शिक्षकों को जेल भेज दिया है.

फर्जी प्रमाण पत्र मामले में फरार तीनों शिक्षक गिरफ्तार

ये मामला एक दशक से अधिक समय से चल रहा था. कई बार इन शिक्षकों के प्रमाण पत्र की जांच कराई गई. हर बार अलग-अलग रिपोर्ट आई. इसके साथ ही अधिकारी भी बदलते रहे. और मामला ठंडे बस्ते में दबता रहा है. वर्ष 2020 में एक बार फर्जी प्रमाण पत्र का जांच शुरू हुआ. इसके बाद सभी शिक्षकों के प्रमाण पत्र को जांच के लिए बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड को भेजा गया. वहां से भेजी गई रिपोर्ट में सभी प्रमाण पत्रों को फर्जी करार दिया गया. इसके बाद उसी साल सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा था.

कई सालों से थी तलाश

शिक्षकों ने उसका जवाब दिया, लेकिन विभाग उससे संतुष्ट नहीं हुआ. इसके बाद तत्कालीन डीसी वरुण रंजन ने इन सभी शिक्षकों को बुलाकर अपना पक्ष रखने को कहा शिक्षकों ने जो बताया उससे डीसी भी संतुष्ट नहीं हुए. और 18 फरवरी 2020 को हुई जिला स्थापना समिति की बैठक में जिसमें सर्वसम्मति से शिक्षकों को बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया. साथ ही इन सभी पर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. जिस के बाद ये सभी फरार चल रहे थे. बताया जाता है कि उस समय करीब आधा दर्जन फर्जी प्रमाण पत्र पर शिक्षकों के कार्यरत होने का मामला भी सामने आया था.

Tags:Sahibganj: All three absconding teachers arrested in fake certificate casesearch was on for many yearsread full caseSahibganjthree absconding teachersteachersarrestedfake certificate casefake certificatesearchjharkhanddc

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.