✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बिग अपडेट : बंगाल चुनाव से पहले साहिबगंज प्रशासन रेस, सीमाओं पर हाई अलर्ट, हर गतिविधि पर पैनी नजर

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 13, 2026, 8:23:09 PM

साहिबगंज(SAHIBGANJ):पश्चिम बंगाल की विधानसभा चुनाव को लेकर साहिबगंज पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है. बंगाल चुनाव को देखते हुए जिले के एसपी अमित सिंह ने अपने कार्यलय कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी की बैठक सभी थाने के थाना प्रभारियों सहित पुलिस पदाधिकारियों के किया और कई विशेष दिशा-निर्देश दिए है.बैठक में एसपी ने खासतौर पर पश्चिम बंगाल से सटे सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने पर जोर दिया उन्होंने निर्देश दिया कि संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए और नियमित रूप से वाहन जांच अभिया न चलाया जाए.

किसी भी आपराधिक गतिविधि को  नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

वही इसके साथ ही असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कर ने को कहा गया.पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए है,ताकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रहे.

लंबित वारंटियों की गिरफ्तारी पर भी विशेष जोर

बैठक में लंबित वारंटियों की गिरफ्तारी पर भी विशेष जोर दिया गया.एसपी ने स्पष्ट कहा कि नियमित अभियान चलाकर वारंटियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए,जिससे चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की बाधा न आए.पुलिस प्रशासन के इस सख्त रुख से यह साफ है कि आगामी चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करा ने के लिए हर स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई है.

रिपोर्ट-साहिबगंज ब्यूरो

Tags:Sahibganj administration on alert ahead of Bengal electionsSahibganj administration alertsahibganj policebangal election 2026sahibganj police alert regarding bangal electionbangal election newsjharkhandsahibganj

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.