✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कटा सिर लेकर दुमका पहुंची साहेबगंज पुलिस, रुबिका पहाड़िया का सिर होने की आशंका 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 6:45:17 PM

दुमका (DUMKA) : साहिबगंज के बोरियो थाना की पुलिस मंगलवार को एक महिला का कटा सिर लेकर दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज पहुंची. डॉक्टर की 3 सदस्यीय टीम और मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उसका पोस्टमार्टम कराया गया और डीएनए जांच के लिए सैंपल लिया गया.  फोरेंसिक जांच के लिए सैंपल को हायर सेन्टर भी रेफर किया जा सकता है. बता दें की यह सिर रुबिका पहाड़िया का होने की आशंका जताई जा रही है. यही कारण है कि इस सर को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज लाया गया, क्योंकि रुबिका केशव के सभी टुकड़ों का पोस्टमार्टम यही किया गया था. 

क्या है मामला 

दरअसल, साहिबगंज के बोरियो थाना क्षेत्र में हाल ही के दिनों में रुबिका पहाड़िन की हत्या के बाद शव को कई टुकड़ों में काट कर फेंक दिया गया था. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने रुबिका के शरीर के कुछ अंगों को बरामद किया था लेकिन सिर का पता नहीं चल पाया था. वहीं 3 दिन पहले बोरियो थाना क्षेत्र के एक तालाब से एक महिला का कटा हुआ सिर पुलिस ने बरामद किया था. ऐसे में आशंका जताई जा रही है की सिर रुबिका का ही है. हालांकि यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की मंगलवार को मिला कटा सिर रुबिका का है या फिर तीन दिन पहले तलब से मिला सिर रुबिका पहाड़िया का है. 

रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका

Tags:Rubik's murder case sahebganjsahebganj policesahebganj newsdumka fulo jhano medical Collegedumka newsjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.