✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BIG NEWS: साहेबगंज: पहाड़िया रुबिका की दो बहनों को देह व्यापार के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार, परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:45:15 AM

साहेबगंज(SAHEBGANJ): साहेबगंज में पहाड़िया रुबिका हत्याकांड के बाद एक से लेकर एक खुलासे होते जा रहे हैं. अब एक ऐसा ही एक और नया मामला सामने आया है, जिसमें रुबिका के घर वाले प्रशासन पर सवाल उठाए जा रहे हैं. दरअसल, जिले के बोरियो थानाक्षेत्र के चांदनी-चौक पर स्तिथ संचालित श्री गणेश नामक होटल से बीते-दिनों ने बोरियो थाना प्रभारी जगरनाथ पान ने छापेमारी कर देह व्यापार के आरोप में दो नाबालिग किशोरी को गिरफ्तार किया था. पुलिस की गिरफ्त में आये दोनों नाबालिग किशोरी मृतिका रुबिका पहाड़िन की सगी बहन बताई जा रही हैं. वहीं दोनों किशोरी के भाई आर्षण मालतो ने इसे लेकर बोरियो थाना पुलिस की कार्रवाई पर बड़ा सवाल खड़ा किया है.

एक बहन हुई थी अगवा

उन्होंने कहा कि उनकी एक बहन का नामांकन बंदरकोला छात्रावास में है, जबकि दूसरी बहन का नामांकन मंगरुटुकु सरकारी विद्यालय में है. पीड़िता के भाई ने यह भी आरोप लगाया है कि एक बहन को विद्यालय से पढ़कर घर लौटते वक्त अगवा कर लिया गया था, लेकिन दूसरी बहन जो छात्रावास में थी, वह होटल तक कैसे पहुंची? इसकी जानकारी हमलोगों को नहीं है. इसका जिम्मेदार कौन है? शासन या जिला प्रशासन?

जांच की मांग की गई

वहीं पीड़िता के भाई ने बोरियो थाना पुलिस और शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूरे मामले की जांच कर नाबा लिंक किशोरी बहनों को रिहाई और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं मामले को कड़ी संज्ञान में लेकर सत्ताधारी झामुमों के साहेबगंज जिलाध्यक्ष मो.शाहजहां अंसारी और राजमहल लोकसभा सांसद प्रतिनिधि संजीव सामु हेम्ब्रम ने बंदरकोला छात्रावास की सुरक्षा पर सवाल और पुलिसिया तंत्र को असफल बताते हुए सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जांच कर जिम्मेदार पदाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई और दोनों नाबालिग किशोरी को अविलंब रिहा करने की मांग की है. वहीं पूरे मामले में फिलहाल दोनों नाबालिग देवघर के बाल गृहजेल में बंद हैं.

रुबिका के शव के किए गए थे 25 से भी ज्यादा टुकड़े

बता दें कि साहेबगंज में पहाड़िया जनजाति की महिला रुबिका की दर्दनाक हत्या के मामले ने सभी को अचंभित कर दिया था. पहाड़िया रुबिका की हत्या कर इसके शव के लगभग 25 से भी ज्यादा टुकड़े किए गए. हत्या का आरोप मृतका के पति दिलदार अंसारी पर लगा है. दोनों की शादी को महज 10 दिन ही हुए थे. ऐसे में अब मृतिका रुबिका पहाड़िन की बहनों को देह-व्यापार में पुलिस द्वारा गिरफ़्तारी और उनका गिरफ्तार किया जाना एक बड़ा सवाल खड़ा करता है.  

Tags:SahebganjSahebganj PolicePolice arrested two sisters of Paharia RubikaPaharia Rubikaon charges of prostitutionraised questions on police actionJHARKHAND NEWSPOLICE NEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.