✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड से दुखद खबर,दो बच्चों को रोता छोड़ मसाला कारोबारी ने दे दिया जान,इलाके में मचा कोहराम  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 8, 2026, 5:15:15 PM

सरायकेला(SARAIKELA): एक दुखद घटना सामने आई है. जहां सुबह अपने बच्चों को स्कूल भेजने के बाद पिता फंदे से झूल कर अपनी ज़िंदगी खत्म कर ली. स्कूल से बच्चे वापस लौटे तो पिता का शव फंदे से झूलता देख दहाड़ मार कर रोने लगे. जब आस पास के लोगों ने बच्चों के रोने की आवाज सुनी तो वह भागे भागे घर के अंदर पहुंचे. जहां बच्चों को देख कर वह भी भावुक हो गए.      

बता दे कि सरायकेला थाना क्षेत्र के तेलीसाई टोला में 45 वर्षीय मसाला कारोबारी रंजन साहू ने बुधवार को अपने घर में पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि मृतक विवाहित था और उसके परिवार में पत्नी सहित दो छोटे बच्चे हैं. घटना के समय पत्नी दोनों बच्चों को लेकर स्कूल गई हुई थी.

दोपहर में घर लौटने पर उसने पति को फंदे से झूलता पाया, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया. आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. स्थानीय सूत्रों के अनुसार आत्महत्या के पीछे आर्थिक तंगी को एक संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस ने किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.

रिपोर्ट: बीरेंद्र मण्डल  

Tags:Saraykela NewsSaraykela newsRanjan sahuBusiness Man ranjan sahuMasala KarobariSarayykela updateJharkhand News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.