✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

5 साल बाद सबर आदिवासी को मिला न्याय, जमीन हड़पने वाले पर होगी कार्रवाई

BY -
Upendra Gupta
Upendra Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:31:53 AM

जमशेदपुर  (JAMSHEDPUR) - जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत भिलाई पहाड़ी के रहने वाला एक सबर परिवार को लगभग 5 साल बाद न्याय मिला है . आपको बता दें कि सबर परिवार का जमीन हड़प लिया गया . जब इस मामले में जिला परिषद सदस्य पिंटू दत्ता ने आवाज उठाई, तो उस पर रंगदारी का मामला दर्ज किया गया. मामला काफी दिनों से चल रहा था . उधर इस मामले को मुख्यमंत्री दरबार में भेजा गया . जहां  मुख्यमंत्री ने जांच का आदेश दिया . जांच में साफ हो गया कि मामला जमीन का है रंगदारी का नही. उधर सरकार के आदेशानुसार मामला को रफा-दफा कर दिया गया . साथ ही सबर परिवार को स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट की ओर से मुआवजा देने का ऐलान किया गया.  वह जमीन स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के केनाल में पड़ा है. इसलिए विभाग ने मुआवजा देने का ऐलान किया है और जो व्यक्ति जमीन हड़पा था. उस पर कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया गया  हैं. उधर न्याय मिलने के बाद पूर्व जिला पार्षद पिंटू दत्ता और सबर परिवार के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई हैं.

रिपोर्ट - रंजीत ओझा, जमशेदपुर. 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.