☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING: अवैध पत्थर खदान के खिलाफ रैयतों ने खोला मोर्चा, एक्सप्लोसिव के साथ दो पोकलेन और पांच हाइवा की चाबी जब्त

BREAKING: अवैध पत्थर खदान के खिलाफ रैयतों ने खोला मोर्चा, एक्सप्लोसिव के साथ दो पोकलेन और पांच हाइवा की चाबी जब्त

दुमका (DUMKA) : दुमका में चल रहे अवैध पत्थर खदान के खिलाफ अब रैयतों ने मोर्चा खोल दिया है. दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरिया मौजा में कई दिनों से अवैध पत्थर खनन चल रहा था. जमीन के रैयतो ने इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी थी. सूचना पर मंगलवार को खदान में शिकारीपाड़ा प्रखंड प्रमुख हुदू मरांडी पहुंचे और दो पोकलेन और पांच हाइवा की चाबी को जब्त किया और इसकी सूचना शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी को दी. साथ ही अंचलाधिकारी राजू कमल को सूचना देकर पत्थर खदान आने का आग्रह किया. दोनों पदाधिकारी खदान स्थल पहुंचे और जिले के वरीय पदाधिकारी को इसकी सूचना दी. जिले से डीएममो कृष्ण कुमार किस्कू, एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी स्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल करते हुए दो पोकलेन और पांच हाइवे को जब्त किया. साथ ही साथ एक्सप्लोसिव को भी जब्त किया. पुलिस ने मौके से खदान संचालक धनंजय सिंह को भी गिरफ्तार किया.

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका

 

Published at: 08 Nov 2022 01:31 PM (IST)
Tags:illegal stone quarry in dumkaillegal stone business in dumkadumka newsjharkhand newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.