✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू में झोलाछाप डॉक्टर चला रहा था क्लिनिक और प्रसव केंद्र, प्रशासन ने किया सील

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 3, 2026, 4:47:40 PM

पलामू (PALAMU): जिले के पाटन प्रखंड अंतर्गत नावाजयपुर थाना क्षेत्र के नावाखास पंचायत में एक अवैध क्लीनिक के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. बिंदा बैंक्वेट हॉल के बेसमेंट में वर्षों से संचालित इस क्लीनिक पर छापेमारी कर उसे सील कर दिया गया. इस कार्रवाई के बाद जिले के स्वास्थ्य तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी अमित कुमार झा के नेतृत्व में हुई इस छापेमारी में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए. जांच में पता चला कि पंडवा निवासी सेवक मेहता बिना किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल डिग्री के खुद को डॉक्टर बताकर लंबे समय से क्लीनिक चला रहा था. सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि क्लीनिक के अंदर पूरी तरह से संचालित प्रसव कक्ष और ऑपरेशन थिएटर मौजूद था. इससे आशंका जताई जा रही है कि यहां अवैध तरीके से सर्जरी और प्रसव कराए जा रहे थे.

छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाएं बरामद की गईं, जिनमें कुछ प्रतिबंधित दवाएं भी शामिल हैं. जबकि क्लीनिक के बाहर आयुर्वेदिक संस्थान का बोर्ड लगा हुआ था, जो मरीजों को भ्रमित करने के लिए लगाया गया होगा. मौके पर गर्भवती महिलाओं से संबंधित कई अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट भी मिली हैं, जो इस बात की पुष्टि करती हैं कि यहां संवेदनशील चिकित्सा सेवाएं दी जा रही थीं.

घटना के बाद क्षेत्र में जांच की मांग तेज हो गई है. लोगों ने राज्य सरकार और स्वास्थ्य मंत्री से हस्तक्षेप की अपील की है, साथ ही जिले के सभी अवैध क्लीनिकों की जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. बताया जा रहा है कि उपायुक्त समीरा एस के निर्देश पर पहले से ही अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन इस मामले ने जमीनी स्तर पर निगरानी व्यवस्था की कमजोरियों को उजागर कर दिया है.

Tags:palamu updatepalamu newspalamu latest newsillegal doctor running medical clinic in palamumedical clinicmedical clinic lisencelatest newstop news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.