✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झरिया में  "रन फॉर क्लीन एयर" कार्यक्रम, समूचे धनबाद को गोलबंद करने की कोशिश 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:47:05 PM

धनबाद(DHANBAD): 14 दिसंबर को "रन फ़ॉर क्लीन एयर" के लिए झरिया दौड़ेगी. इसको   लेकर लगातार सभी स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है.  सोशल मीडिया पर भी लोग अपने नाम और तश्वीर के साथ पोस्टर पोस्ट कर कार्यक्रम में भागीदारी की अपील कर रहे है.  इसी क्रम में मंगलवार को अभियान के सदस्यों ने झरिया बाजार के 4 नम्बर धर्मशाला रोड से शुरुआत कर मेनरोड, शिवमंदिर रोड, गाँधी रोड, कपड़ा पट्टी, सिंदुरिया पट्टी,पूजा पट्टी, बटामोड, सब्जी  पट्टी, सोना पट्टी से लक्षमनिया मोड़ तक   

जनसंपर्क अभियान को मिल रहा समर्थन 

सभी दुकान में जा कर डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया तथा हैंडविल देकर कार्यक्रम में भाग लेने का अपील की.   मारवाड़ी सम्मेलन, झरिया के अध्यक्ष सह कोयलांचल नागरिक मंच के संयोजक राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि झरिया, जो पूरे देश को ऊर्जा देती  है.  लगातार विकास में भागीदारी निभा रही  है, उस झरिया की गिनती देश का सबसे प्रदूषित शहरों में हो गई है.  यहाँ के लोगों को सांसों पर भी आफत आ गई है.  यहाँ के बच्चे नाना प्रकार की  बीमारियों से ग्रसित हो रहे है.  गर्भ में पल रहे अजन्मे बच्चे वायु प्रदूषण से प्रभावित होकर दिव्यांग पैदा हो रहे है.  दूसरी तरफ बीसीसीएल एवं जिम्मेवार अधिकारी दोहन करने में लगे हुए है. 

नहीं हो रहा मानकों का पालन 
 
अगर कोयला खनन में मानकों का पालन हो  तो झरिया के लोगों को शुद्ध वातावरण में सांस लेने का मौका मिल सकता ही.   उन्होंने लोगों से अपील की   कि 14 दिसम्बर को झरिया में ऐतिहासिक दौड़  "रन फ़ॉर क्लीन एयर" में  सड़कों पर उतरे  ताकि जिम्मेवारों की निद्रा टूटे और झरिया हित में कार्य करे.   मौके पर उपस्थित दिलीप आडवाणी ने कहा कि प्रदूषण के खिलाफ इस लड़ाई में सभी वर्ग के लोग उत्साह से लगे है. जनसंपर्क में ऐसा प्रतीत हुआ कि यह अभियान पूरे धनबाद को एक नया संदेश देगा. जन संपर्क अभियान में राजकुमार अग्रवाल, ग्रीन लाइफ के संयोजक डॉ मनोज सिंह, युथ कॉन्सेप्ट के संयोजक अखलाक अहमद, दिलीप आडवाणी, सत्यनारायण भोजगढ़िया, मोनू खान  मुख्य रूप से उपस्थित रहे.
रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:dhanbadjhariyapollutionrunforcleanair14december

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.