✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह में बच्चा चोर की अफवाह,ग्रामीणों ने युवक को पीटा,जाँच में जुटी पुलिस

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 18, 2026, 3:02:49 PM

गिरिडीह(GIRIDIH): जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के अमजो गांव में बच्चा चोरी की अफवाह ने तनाव की स्थिति पैदा कर दी. अफवाह फैलने के बाद ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि देर रात युवक एक घर में घुस गया था. घर के अंदर मौजूद एक बच्ची ने उसे देखकर शोर मचाया, जिसके बाद परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. लोगों ने युवक को पकड़ लिया और बच्चा चोरी की आशंका में उसकी पिटाई कर दी.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत गांव पहुंची और युवक को भीड़ से सुरक्षित निकालकर थाने ले गई. प्रारंभिक पूछताछ में युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हुआ. वह अपना नाम और पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा है. स्थानीय स्तर पर कुछ लोग उसे जामताड़ा जिले के नारायणपुर क्षेत्र का रहने वाला बता रहे हैं, हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि में जुटी है.

पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में कानून हाथ में लेने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें.

 

Tags:Rumors of child-lifting spread in Giridih; villagers beat up youth; police investigateRumorschild thiefbeating of young manyoung manPoliceGiridihRuralThiefthenewspostnewspostupdateGIRIDIHChild

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.