✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची के सिल्ली में अवैध बालू कारोबार को लेकर हंगामा, 10 हाइवा जब्त

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 4:36:07 AM

रांची(RANCHI): रांची के सिल्ली थाना क्षेत्र में देर रात अवैध बालू खनन को लेकर हंगामा खड़ा हो गया. स्थानीय लोगों ने रात 1 बजे 10 बालू लदे हाइवा और ट्रक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. फिलहाल सभी वाहन सिल्ली थाना परिसर में जब्त कर रखे गए हैं और उनके चालकों से पूछताछ की जा रही है. 

ग्रामीणों का आरोप है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के आदेश के बावजूद इलाके में बड़े पैमाने पर बालू का अवैध उठाव और कारोबार हो रहा है. यही नहीं, सिल्ली और सोनाहतू थाना क्षेत्र में इस धंधे को लेकर लगातार विवाद और तनाव की स्थिति बनी रहती है.

जानकारी के अनुसार, बालू का यह अवैध कारोबार संजय और करण के नाम पर चल रहा था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है.

Tags:Jharkhand newsRanchi newsillegal sand business in RanchiRanchi policeअवैध बालू खननअवैध बालू खनन को लेकर हंगामा

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.