✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मानगो में होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी पर बवाल, भाजपा का डीसी ऑफिस में प्रदर्शन

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 18, 2026, 12:46:44 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी को लेकर सियासत गरमा गई है. मानगो नगर निगम में होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी को लेकर विरोध किया जा रहा है. स्थानीय लोग भी इसका विरोध कर रहे है. शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महानगर इकाई ने मानगो नगर निगम क्षेत्र में लागू नई टैक्स व्यवस्था के खिलाफ डीसी ऑफिस में प्रदर्शन किया. इसके बाद मांगों को लेकर डीसी के नाम ज्ञापन सौंपा गया. पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के इस फैसले का कड़ा विरोध किया. कहा गया कि नगर निकायों में होल्डिंग टैक्स की गणना बदलते हुए 15 से 20 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है. 

जनता के जेब पर बढ़ेगा बोझ
प्रदर्शन के दौरान बीजेपी नेताओं ने कहा कि यह फैसला आम जनता की जेब पर बोझ डालने वाला है. आरोप लगाया कि फ्लैट में रहने वाले परिवार, छोटे दुकानदार, मकान मालिक और मध्यम वर्गीय व्यवसायी इस बढ़ोतरी से सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे. नेताओं ने मानगो की जमीनी हकीकत का जिक्र करते हुए कहा कि इलाके में अब तक पानी, सड़क, सफाई और ड्रेनेज जैसी बुनियादी सुविधाएं भी ठीक से उपलब्ध नहीं हैं. ऐसे में टैक्स बढ़ाना जनता के साथ अन्याय है. उन्होंने इसे असहनीय बोझ बताते हुए सरकार से तुरंत निर्णय वापस लेने की मांग की. 

जल संकट का मुद्दा भी उठाया
प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मानगो में जल संकट का मुद्दा भी उठाया.  नेताओं ने कहा कि बढ़ती गर्मी के बीच मानगो में पानी की समस्या गंभीर हो गई है. लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है, जिससे खासकर गरीब और दिहाड़ी मजदूर वर्ग प्रभावित हो रहा है. नेताओं ने मांग कीजब तक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं में सुधार नहीं होता, तब तक किसी भी प्रकार की टैक्स वृद्धि लागू न की जाए. साथ ही, भविष्य में ऐसे फैसले लेने से पहले स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से राय लेने की भी बात कही गई. पार्टी नेताओं ने साफ चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द निर्णय वापस नहीं लिया, तो मानगो की जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

Tags:JamshedpurJamshedpur newsBhartiya Janata partyBhajpa Mahanagar JamshedpurHolding taxMango Nagar NigamJamshedpur DC officeJamshedpur DCBjp

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.