✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ऑपरेशन सतर्क में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, हटिया स्टेशन से 103 बोतल शराब जब्त, तीन गिरफ्तार

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 20, 2026, 10:06:11 PM

रांची(RANCHI): आरपीएफ रांची के कमांडेंट पवन कुमार के मार्गदर्शन में रेलवे सुरक्षा बल सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहा है. इसी कड़ी में 19 फरवरी को आरपीएफ पोस्ट हटिया और रांची फ्लाइंग स्क्वॉड ने हटिया रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत व्यापक जांच अभियान चलाया. जांच के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 1 और 2 पर मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई. साथ ही एक लावारिस बैग की जांच में 85 बोतल शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1,02,000 रुपये बताई गई है.

कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों नवजीत कुमार (अरवल, बिहार), मुकेश कुमार सिंह (रांची, झारखंड) और महेश सोनी (रांची, झारखंड) को अवैध रूप से शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया. इसके अतिरिक्त स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के पास 18 बोतल शराब लावारिस स्थिति में मिली. पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे रांची से शराब खरीदकर ट्रेन संख्या 18624 हटिया–इस्लामपुर एक्सप्रेस के जरिए बिहार ले जाकर अधिक कीमत पर बेचने की योजना बना रहे थे. बरामद सभी शराब को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग, रांची को सौंप दिया गया.

इस अभियान को सफल बनाने में निरीक्षक रूपेश कुमार, उपनिरीक्षक दीपक कुमार, उपनिरीक्षक उज्ज्वल कुमार, सहायक उपनिरीक्षक अनिल कुमार तथा आरपीएफ के जवान बसंत सोय, राजेश रौशन, दिनेश प्रसाद, बसंती कुमारी, निधि कुमारी समेत अन्य कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Tags:RPF takes major action in Operation Satarkseizes 103 bottles of liquor from Hatia stationarrests threeRPFHatia station103 bottlesoperation alertRanchi Flying Squaw

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.