✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रोशनी खलखो का दावा, ‘तीन साल से ठप विकास को दूंगी नई रफ्तार’

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 16, 2026, 5:36:06 PM

रांची(RANCHI): रांची नगर निगम मेयर चुनाव में रोशनी खलखो ने सबसे पहले अपना संकल्प पत्र जारी कर चुनावी सरगर्मी तेज कर दी है. सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि होल्डिंग टैक्स, पानी टैक्स और कचरा शुल्क आम जनता पर अतिरिक्त बोझ नहीं बनने दिया जाएगा. उनकी प्राथमिकता नगर निगम क्षेत्र के हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है. साथ ही जल स्तर सुधारने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग को अनिवार्य रूप से लागू कराने पर भी जोर दिया जाएगा.

रोशनी खलखो ने महानगरों की तर्ज पर बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं विकसित करने, फुटपाथ दुकानदारों के लिए सुव्यवस्थित स्थान और पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराने का वादा किया. शहर के प्रमुख इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और भ्रष्टाचार मुक्त नगर निगम बनाने का संकल्प भी उन्होंने दोहराया, जनसंवाद के जरिए प्रत्येक वार्ड में शिकायतों के त्वरित समाधान की व्यवस्था करने की बात कही.

उन्होंने घोषणा की कि हर वार्ड में एक स्मार्ट कार्यालय खोला जाएगा, जहां नागरिकों को सभी योजनाओं की जानकारी और सेवाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी.  इससे लोगों को मुख्यालय स्थित नगर निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

रोशनी खलखो ने दावा किया कि निकाय चुनाव कराने के लिए उन्होंने तीन वर्षों तक कानूनी संघर्ष किया, जिसके बाद राज्य सरकार को चुनाव कराने का निर्णय लेना पड़ा. उन्होंने कहा कि राजधानी रांची में पिछले तीन सालों से विकास कार्य ठप है और अब समय आ गया है कि शहर को नई दिशा दी जाए.

कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रांची विधायक सीपी सिंह, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू सहित कई भाजपा नेता उपस्थित रहे. संजय सेठ ने निकाय चुनाव ईवीएम से कराने की मांग करते हुए निष्पक्ष चुनाव का भरोसा दिलाया. वहीं सीपी सिंह ने रोशनी खलखो को समर्पित और जनसुलभ प्रत्याशी बताते हुए विश्वास जताया कि वे रांची के विकास को नई रफ्तार देंगी. कार्यक्रम का संचालन वरुण साहू ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन केके गुप्ता ने दिया.

 

Tags:Roshni Khalkho claims'I will give new impetus to the development which has been stalled for three yearsMunicipal councilmayor electionjharkhandranchielectionthree yearsUnion Minister of State for Defence Sanjay SethMLA CP SinghRajya Sabha MP Deepak PrakashVarun Sahu

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.