✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड में नहीं थम रही लूट की वारदात, दिनदहाड़े डेढ़ लाख की छिनतई, बेटी की शादी में खरीददारी के लिए निकाले थे पैसे

BY -
Sanjeev Thakur CW
Sanjeev Thakur CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 7:04:16 PM

पलामू (TNP Desk) : झारखंड में लूट की वारदात नहीं थम रही है. राज्य में आए दिन वारदात होती रहती है. यानि कि अपराधी हर दिन पुलिस को चुनौती दे रही है. ताजा मामला पलामू से है. यहां जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के जय भवानी संघ चौक के समीप डेढ़ लाख की छिनतई हो गई. अपनी बेटी की शादी में सामान खरीदने के लिए एक पिता ने पीएनबी से पैसे निकाले थे. वे पैसे लेकर जा रहे थे, इसी बीच बाइक से आए दो अपराधियों ने रुपयों से भरा बैग छीन कर फरार हो गया. 

घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो दोनों अपराधी सीसीटीवी कैमरे में दिख. पुलिस वीडियो और फोटो निकाल कर उनकी पहचान और गिरफ्तारी में जुट गई है. दिनदहाड़े हुई छिनतई की इस घटना से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

भुक्तभोगी की पहचान कुंड मोहल्ला निवासी मिथिलेश सिंह के रूप में हुई है. मिथिलेश की बेटी की शादी 25 अप्रैल को होनी है. शादी में सामान सहित अन्य की खरीदारी के लिए मिथिलेश ने पंजाब नेशनल बैंक शाखा से 2 लाख रूपए निकले थे. 50 हजार सामानों की खरीद में खर्च किए थे. डेढ़ लाख रुपए लेकर जय भवानी संघ चौक की ओर से जा रहे थे. इसी क्रम में एक बाइक पर सवार होकर 2 अपराधी आए और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए. बाइक चला रहा अपराधी हेलमेट पहन रखा था, जबकि पीछे बैठा हुआ अपराधी मास्क लगाए हुए था.

‘बेटी की शादी का खर्च जुटाना अब होगा मुश्किल’

घटना के संबंध में शुक्रवार को शहर थाना में मामला दर्ज कराया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है. जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इधर इस घटना को लेकर मुक्तभोगी मिथिलेश सिंह में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. मिथिलेश ने कहा कि उसकी बेटी की शादी का खर्च जुटाना अब मुश्किल होगा. काफी मेहनत करके पैसे बैंक में जमा किए थे और शादी के समय खर्च करने के लिए रखे हुए थे. इस घटना से उनका बजट बिगड़ गया है. मिथिलेश ने आशंका जताई है कि बैंक से पैसे निकालने के बाद से ही लुटेरे उसके पीछे पड़े होंगे और फिर मौका मिलते ही घटना को अंजाम दिया.

Tags:Robbery incidents not stopping in JharkhandRobberyJharkhandPalamudaughter's weddingmithlesh singhpalamu police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.