☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर के गैस एजेंसी में डकैती, हथियार बंद अपराधियों ने गार्ड के साथ की मारपीट, नगद राशि लूट कर हुए फरार

देवघर के गैस एजेंसी में डकैती, हथियार बंद अपराधियों ने गार्ड के साथ की मारपीट, नगद राशि लूट कर हुए फरार

देवघर(DEOGHAR): देवघर के मधुपुर थाना क्षेत्र के सपाहा स्थित बासुकीनाथ इंडेन गैस एजेन्सी में बीती रात डकैती की घटना घटित हुई है. आधा दर्जन से अधिक हथियार से लैस डकैतो ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है. एजेन्सी के नाइट गार्ड राजू झा के साथ डकैतो ने बुरी तरह मारपीट की है. वही एक अन्य नाइट गार्ड दिलीप राय को हथियार का भय दिखा कर हाँथ पैर बाँध कर जमकर पीटा गया है. फिर अपराधियो ने गल्ला तोड़कर नकद चालिस हजार लूट कर फरार हो गए. इस सम्म्बंध में नाइट गार्ड राजू झा ने बताया कि सात आठ की संख्या में अपराधी रात्री डेढ़ बजे हरवे हथियार से लैश होकर प्रतिष्ठान में प्रवेश हो गए ,गार्ड के साथ मारपीट कर डकैती की घटना कर फरार हो गए. इसकी सूचना मधुपुर थान पुलिस को दी गयी.घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पुलिस अज्ञात अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी करने के लिए छान बीन में जुट गयी है.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 

 

 

Published at:17 Jun 2024 06:27 PM (IST)
Tags:Jharkhand newsDeoghar newsCrime newsRobbery at a gas agency in DeogharDeoghar police
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.