✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शनिवार के बाद सोमवार को भी हुई लूट और छिनतई की घटना, ढाई लाख के बाद दो लाख ले भागे अपराधी 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:23:32 PM

धनबाद(DHANBAD): शनिवार की शाम धनबाद के जोड़ा फाटक रोड में एक चावल कारोबारी की बाइक को धक्का मारने के बाद बाइक की डिक्की से ढाई लाख रूपए निकाल लिए गए थे. उसके 2 दिन बाद कतरास थाना क्षेत्र के लेडी डूमर पुल के पास बाइक सवार 3 अपराधियों ने हथियार दिखाकर अंडा कारोबारी रुस्तम अली कुरेशी से दो लाख लूट लिए. भुक्तभोगी तगादा कर कतरास अपने घर लौट रहा था. यह घटना सोमवार की शाम 6 बजे के आसपास की है. भुक्तभोगी  ने घटना की सूचना कतरास पुलिस को दी. सूचना पाकर कतरास पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की.

 पिस्तौल सटाकर छीना रुपए से भरा बैग

पुलिस ने आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी को खंगाला लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.  लूटे कारोबारी के अनुसार वह अंडे का कारोबार करता है. सोमवार को राजगंज, कतरास और बाघमारा से तगादा कर बाइक से अपने घर लौट रहा था, तभी लेडी डूमर के पास बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने ओवरटेक कर रोका और पिस्तौल सटाकर रुपए से भरा बैग तथा पॉकेट में रखे पर्स छीन लिए. उसके साथ मारपीट भी की. अपराधियों ने बाइक की चाबी छीन ली और आराम से चलते बने. इसके बाद उसने मोबाइल से परिजन और पुलिस को इसकी सूचना दी. परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए .बताया जाता है कि जिस समय यह घटना घटी, उस समय ग्रामीण एसपी कतरास में ही मौजूद थे. 

 रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:jharkhanddhanbad newsrobbery and snatching case in dhanbaddhanbad crime newsdhanbad policecrime news jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.