✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में अचानक 2 फीट तक धंस गई सड़क, बीच मार्ग में गड्ढा बनने से मचा हड़कंप, ट्रैफिक रूट हुआ डायवर्ट

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 15, 2026, 12:12:32 PM

धनबा (DHANBAD): जिले में अब ओग दर के साये में जीने को मजबूर हैं. दर की इस बात का की कब उनके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. ऐसे में आज सुबह धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना क्षेत्र के पास अचानक सड़क बीचों-बीच करीब दो फीट तक धंस गई. घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क के धंसने के साथ-साथ कई जगहों पर दरारें भी दिखाई देने लगीं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई.

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए केंदुआडीह थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई. पुलिसकर्मी लगातार वहां मौजूद रहकर राहगीरों और वाहन चालकों को सतर्क कर रहे हैं, ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो सके.

प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बोकारो की ओर जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया है. फिलहाल सभी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा रहा है, जिससे मुख्य सड़क पर दबाव कम हो सके और मरम्मत कार्य में बाधा न आए.

स्थानीय लोगों ने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जल्द से जल्द इसकी मरम्मत कराने की मांग की है. वहीं प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि तकनीकी टीम को बुलाकर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है और जल्द ही सड़क को दुरुस्त कर दिया जाएगा. फिलहाल पुलिस और प्रशासन की निगरानी में स्थिति नियंत्रित बनी हुई है, लेकिन लोगों में अब भी अनहोनी की आशंका बनी हुई है.

रिपोर्ट : नीरज कुमार

Tags:Dhanbaddhanbad newsdhanbad latest newsdhanbad accident newsdhanbad amjor accidentroad collapsed in dhanbad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.