जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : गोविंदपुर क्षेत्र से आए दिन दुर्घटना की खबर सामने आते रहती थी. जिसका मुख्य कारण है वहाँ की सड़कें. हर तरफ सड़क हालत बद से बत्तर हो गई थी. जिस वजह से यात्रिकों को काफी परेशानी होती थी और साथ ही एक बड़े दुर्घटना जैसा खामियाजा भुगतना पड़ता था. इसे देखते हुए अब सरकार द्वारा सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति दे दी गई है. लगभग 7 किलोमीटर तक की सड़क पांच करोड़ के लागत से बनकर तैयार होगी. इस कार्य में मंत्री बन्ना गुप्ता का अहम् योगदान रहा है. जिससे ख़ुश होकर गोविंदपुर क्षेत्र की जनता ने स्थानीय जिला परिषद सदस्य डॉ पारितोष सिंह के नेतृत्व मे मंत्री बन्ना गुप्ता के आवास पहुंचकर उनका अभिनन्दन किया. सभी लोग इस निर्माण कार्य से काफी खुश नजर आ रहे हैं.
क्षेत्र में जल्द ही आर.ओ.बी का निर्माण
इस दौरान मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर वासियों को एक और बात की खुशखबरी दी है. उन्होंने बताया कि गोविंदपुर क्षेत्र मे जल्द ही आर.ओ.बी का भी निर्माण होने वाला है. इसी क्रम में जिला पार्षद डॉ पारितोष सिंह ने बताया कि क्षेत्र की जनता के साथ उन्होने इन सड़क निर्माण हेतु आंदोलन किया था, और आज यह सफल हो रहा हैं. मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रयास से आज यह सौगात क्षेत्र की जनता को मिला हैं जिससे जनता मे काफ़ी खुशी हैं.
रिपोर्ट: रंजीत ओझा