धनबाद(DHANBAD): सुदामडीह के नुनुडीह मोड़ के पास झरिया- सिंदरी मुख्य मार्ग पर सोमवार की देर रात सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सिन्दरी से झरिया की ओर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल के दाहिने चक्के में फंस गया. जिसमें बाइक चालक के सिर पर टायर आ जाने के कारण मोटरसाइकिल सवार धनसार निवासी दिगम्बर कुमार सिन्हा की घटनास्थल पर मौत हो गई. घटना के बाद लोगो ने सड़क जाम कर दी. वही घटना की सूचना मिलने पर सुदामडीह पुलिस मौके पर पहुंची. शव को अपने कब्जे में लेकर धनबाद भेज दिया. ट्रक को जब्त कर पुलिस थाने ले गई. मृतक के पैकेट से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी. बताते हैं कि सेल चासनाला कोल वाशरी से स्लरी लोडकर ट्रक झरिया की ओर जा रहा था , वही नुनुडीह मोड़ के समीप सिन्दरी की ओर से ही आ रहे मोटरसाइकिल सवार ट्रक की चपेट में आ गया.
सुदामडीह में सड़क दु'र्घटना, बाइक सवार के परखच्चे उड़े

Published at:02 Aug 2022 12:08 PM (IST)
Tags:News