✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

तेज रफ्तार कार ने कई बाइक को मारी टक्कर....मचा हाहाकार, जानिये भारत और झारखंड में सड़क हादसे के आंकड़े

BY -
Shahroz Quamar
Shahroz Quamar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:39:56 AM

रांची (RANCHI): सड़कें जितनी सुथरी और चिकनी बन रही हैं, उतनी ही गति से हादसे की संख्या भी बढ़ रही है. राज्य की राजधानी रांची के बाहरी इलाके में सड़क दुर्घटनाएं अब आम घटना में तब्दील होती जा रही हैं. मौत अब आंकड़े में बदल चुकी हैं. आज ही खेलगांव जिंदगी का खेल हो गया. तेज रफ्तार कार ने कई बाइक को टक्कर मार दी, फिर वही हुआ, चारों ओर हाहाकार मच गया.

खेल गांव ओपी प्रभारी मोहन महतो के अनुसार तेज रफ्तार से आ रही कार ने खेलगांव मोड़ के पास कई बाइक सवारों को टक्कर मार दी. जिसमें तीन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पीसीआर के वाहन से अस्पताल भेजा गया. हालांकि सूत्र बताते हैं कि जख्मियों की तादाद छह है, वहीं एक की मौत की भी सूचना है. लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है. घायलों में कार सवार भी है. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है.

झारखंड और भारत में क्या है सड़क हादसों के आंकड़े

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया भर में सड़क हादसों में मारे गए 10 लोगों में से कम से कम एक भारत से होता है. भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पिछले साल रोड एक्सिडेंट्स इन इंडिया-2020 नामक एक रिपोर्ट जारी की थी. जिसमें बताया गया है कि वर्ष 2020 में कुल 1,20,806 दुर्घटनाओं में से 43,412 राष्ट्रीय राजमार्गों पर, 30,171 राज्य राजमार्गों पर और 47,223 अन्य सड़कों पर हुईं. वर्ष 2020 के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सड़क हादसे में 1,31,714 लोगों की जान गई और 3,48,279 लोग घायल हुए. हर एक सौ सड़क हादसे में 36 लोगों की जान गई जो कि साल 2019 के 33 के मुकाबले कहीं अधिक है. इधर, झारखंड में वर्ष 2017 में 40 मौतें हुई थी. जबकि वर्ष 2018 में 72, वर्ष 2019 में 93, वर्ष 2020 में 119 और वर्ष 2021 में 132 मौतें सड़क हादसे में हुई हैं.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.