✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह: दो अलग-अलग क्षेत्र में सड़क हादसे में दो की मौ'त

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:10:06 AM

गिरिडीह (GIRIDIH): गिरिडीह में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. गिरिडीह के अलग-अलग थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. पहली घटना जिले के धनवार थाना क्षेत्र के धनवार-खोरीमहुआ मेन रोड स्थित एसबीआई बैंक के पास की है. यहां रोजगार सेवक नरेन्द्र तिवारी की सड़क हादसे में मौत हो गई. मृतक धनवार के ही बिशनपुर गांव का रहने वाला था. घटना की जानकारी मिली तो मृतक की पत्नी सुनीता देवी भी बच्चों के साथ घटनास्थल पहुंची. लेकिन पति का शव देखकर सुध-बुध खो बैठी. घटना के बाद काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. तो धनवार पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली. जानकारी के अनुसार रोजगार सेवक मृतक नरेन्द्र तिवारी धनवार प्रखंड में ही कार्यरत थे, मनरेगा योजना का सर्वे कर वापस घर लौट रहे थे. शाम को जब मृतक अपने बाइक से एसबीआई बैंक के पास पहुंचे, तो वहां एक वृद्ध को बचाने के क्रम में बाइक का संतुलन बिगड़ गया. संतुलन खो कर सड़क पर गिर पड़े. जिसे नरेन्द्र तिवारी की मौत मौके पर हो गई.

यह भी पढ़ें:

 रामगढ़-गिरिडीह में दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, कई घायल

दूसरी घटना में भी मौत

इधर दूसरी घटना जमुआ के मिर्जांगज की है. जहां मंगलवार को सड़क हादसे में 35 वर्षीय जीतन दास की मौत हो गई. घटना के बाद मृतक को जब सदर अस्पताल पहुंचाया गया. तो चिकित्सक ने जांच के क्रम में उसे मृत घोषित किया. जानकारी के अनुसार जीतन दास अपने बाईक से मिर्जांगज से लौट रहा था. इसी दौरान उसके बाईक और टाटा मैजिक वाहन से टक्कर हो गई. जिसमें जीतन की मौत मौके पर हो गई.

झारखंड और भारत में क्या है आंकड़ा

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया भर में सड़क हादसों में मारे गए 10 लोगों में से कम से कम एक भारत से होता है. भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पिछले साल रोड एक्सिडेंट्स इन इंडिया-2020 नामक एक रिपोर्ट जारी की थी. जिसमें बताया गया है कि वर्ष 2020 में कुल 1,20,806 दुर्घटनाओं में से 43,412 राष्ट्रीय राजमार्गों पर, 30,171 राज्य राजमार्गों पर और 47,223 अन्य सड़कों पर हुईं. वर्ष 2020 के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सड़क हादसे में 1,31,714 लोगों की जान गई और 3,48,279 लोग घायल हुए. हर एक सौ सड़क हादसे में 36 लोगों की जान गई जो कि साल 2019 के 33 के मुकाबले कहीं अधिक है. इधर, झारखंड में वर्ष 2017 में 40 मौतें हुई थी. जबकि वर्ष 2018 में 72, वर्ष 2019 में 93, वर्ष 2020 में 119 और वर्ष 2021 में 132 मौतें सड़क हादसे में हुई हैं.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.