☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से सांसद ढुल्लू महतो के यूनियन वर्कर की मौत

धनबाद में सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से सांसद ढुल्लू महतो के यूनियन वर्कर की मौत

टीएनपी डेस्क: धनबाद जिले के कतरास थाना अंतर्गत एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. यहां ट्रेलर की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई है. मृत व्यक्ति की पहचान नरेश सिंह (65) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि नरेश सिंह धनबाद सांसद ढुल्लू महतो और बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो का यूनियन वर्कर था. वहीं, इस हादसे के बाद सड़क पर यातायात कुछ समय के लिए ठप हो गया था. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि, ढुल्लू महतो के कार्यालय चिटाही से नरेश सिंह किसी काम के लिए मोटरसाइकिल से धनबाद जा रहे थे. इसी दौरान भटमुरना के समीप राजगंज की ओर जा रहे ट्रेलर की चपेट में उनकी मोटरसाइकिल आ जाने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

Published at:10 Mar 2025 03:56 PM (IST)
Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटझारखंड क्राइम न्यूजधनबादसड़क हादसाट्रेलर की चपेट में आने से मौतसांसद ढुल्लू महतोयूनियन वर्करयूनियन वर्कर की मौतJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateJharkhand Crime NewsDhanbadRoad AccidentDeath due to being hit by trailerMP Dhullu MahatoUnion WorkerUnion Worker dies
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.