✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

DEOGHAR: अनियंत्रित कार ने चाय पी रहे चार लोगों को रौं'द डाला- जानिये वाहन पर सवार लोगों के साथ क्या हुआ

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:46:29 PM

देवघर (DEOGHAR) - देवघर के मधुपुर थाना अंतर्गत डालमिया चौक के निकट गुरुवार को अनियंत्रित कार चार लोगों को रौंदते हुए आगे निकल गई. दुर्घटना में एक की मौत हो गई. जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज स्थानीय नर्सिंग में चल रहा है.

जानिए मामला

जानकारी के अनुसार देवघर के सारठ प्रखंड अंतर्गत गोपीबांध गांव में एक शादी सामारोह में शामिल होकर एक कार वापस गिरिडीह की ओर जा रही थी. इसी बीच मधुपुर शहर के डालमिया चौक के निकट एक चाय की दुकान में कार अनियंत्रित हो कर घुस गई. दुकान में चाय पी रहे चार लोग को जोरदार धक्का मारते कार आगे जा कर रुक गई. धक्का लगने के बाद सभी घायलों को बेलपाड़ा मोहल्ला स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जिसमें गंभीर रूप से घायल तिलैयाटांड़ मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय मोहम्मद सिराज साईं को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया. लेकिन धनबाद ले जाने के क्रम में ही उसकी मौत हो गई. जबकी अन्य तीन घायल कुम्हारटोली निवासी सीताराम तुरी,तिलैयाटांड़ निवासी मोहम्मद फखरुद्दीन साईं, नवीबक्स रोड निवासी मोहम्मद सज्जाद का इलाज स्थानीय नर्सिंग में चल रहा है.

कार पर सवार लोगों को भीड़ ने घेर लिया

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कार को घेर लिया. उसमें सवार लोगों के साथ मारपीट करने का प्रयास किया. मगर पुलिस और स्थानीय समाजसेवी के हस्तक्षेप से उन लोगों को सुरक्षित बचाकर थाना ले जाया गया. आक्रोशित लोग मृतक के आश्रित को मुआवजा देने की मांग पर सड़क जाम कर दिए. जब कार मालिक ने मृतक के आश्रित को मुआवाजा और घायलों का इलाज करवाने का आश्वासन दिया, तब मामला शांत हुआ.

पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया

इधर मधुपुर पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है और कार को जब्त कर लिया है. सड़क हादसे में मारे गए मोहम्मद सिराज का शव को पुलिस ने पंचनामा कर के पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है. पीड़ित परिवार के आवेदन पर पुलिस थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई में जुट गई है. घटना के बाद आक्रोशित लोगो के मूवमेंट पर स्थानीय समाजसेवी और पुलिस की ओर से तत्परता नहीं दिखती तो कार पर सवार लोगों की जमकर पिटाई हो जाती.

यह भी पढ़ें:

जमशेदपुर: टेल्को में गंदगी से परेशान लोग पहुंचे DC ऑफिस, उठाया सवाल कैसी है ये ग्रीन सिटी

झारखंड और भारत में क्या है आंकड़ा

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया भर में सड़क हादसों में मारे गए 10 लोगों में से कम से कम एक भारत से होता है. भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पिछले साल रोड एक्सिडेंट्स इन इंडिया-2020 नामक एक रिपोर्ट जारी की थी. जिसमें बताया गया है कि वर्ष 2020 में कुल 1,20,806 दुर्घटनाओं में से 43,412 राष्ट्रीय राजमार्गों पर, 30,171 राज्य राजमार्गों पर और 47,223 अन्य सड़कों पर हुईं. वर्ष 2020 के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सड़क हादसे में 1,31,714 लोगों की जान गई और 3,48,279 लोग घायल हुए. हर एक सौ सड़क हादसे में 36 लोगों की जान गई जो कि साल 2019 के 33 के मुकाबले कहीं अधिक है. इधर, झारखंड में वर्ष 2017 में 40 मौतें हुई थी. जबकि वर्ष 2018 में 72, वर्ष 2019 में 93, वर्ष 2020 में 119 और वर्ष 2021 में 132 मौतें सड़क हादसे में हुई हैं.

रिपोर्ट:  रितुराज सिन्हा, देवघर

 

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.