✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की मौत, पलामू के एक जवान की भी गई जान

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 14, 2026, 9:14:21 PM

रांची(RANCHI): छत्तीसगढ के धमतरी जिले में शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में 201 कोबरा बटालियन के चार जवानों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है. हादसा अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी बाईपास के पास हुआ. बताया जा रहा है कि जवान जगदलपुर से लौट रहे थे.  उनकी तेज रफ्तार डिजायर कार खपरी बाईपास पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई.  टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सीधे ट्रक के नीचे जा घुसी और वाहन की छत पूरी तरह उखड़ गई. कार में सवार जवान अंदर बुरी तरह फंस गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक  टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई.  स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी.  मौके पर पहुंची पुलिस और राहत दल ने गैस कटर की सहायता से कार को काटकर जवानों को बाहर निकाला.

 चार जवानों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक गंभीर रूप से घायल जवान को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  जहां उसका उपचार जारी है.

मृतकों में झारखंड के पलामू जिले के हैदरनगर थाना  अंतर्गत रानीदेवा गांव निवासी मुकेश कुमार भी शामिल हैं. उनके निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई.  परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है.

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.  प्रारंभिक अनुमान के अनुसार तेज रफ्तार और अचानक सामने खड़े ट्रक से टकराव इस हादसे का कारण हो सकता है. इस हृदयविदारक घटना से सुरक्षा बलों में शोक की लहर है. क्षेत्र में शोक और संवेदना का माहौल व्याप्त है.

Tags:JAGDALPUR NEWSjagdalpur updatejagdalpur ka newsmukesh kumar crpfCRPFCobra 201CObrajharkhand newsranchipalampalamupalamu jawan shahidjharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.