✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राजद नेता मो. जाकिर अली को बीच कार्यक्रम आया हार्ट अटैक!रांची के अस्पताल में भर्ती  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:05:51 AM

पलामू(PALAMU):राजद नेता को एक कार्यक्रम के दौरान ही हार्ट अटैक आ गया. तबीयत बिगड़ने पर बीच कार्यक्रम में ही अन्य नेताओं ने अस्पताल पहुंचाया. लेकिन हालत गंभीर देखते हुए बड़े अस्पताल रेफ़र कर दिया गया है. इसके बाद राजद नेता राज अली को रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां चिकित्सकों ने खतरे से बाहर बताया है. इस घटना की सूचना मिलने के बाद हुसैनाबाद समेत पूरे झारखंड के लोग नेता के स्वस्थ होने की कामना कर रहे है.        

बता दे कि हरिहरगंज में राजद द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में राजद के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता मो जाकिर अली उर्फ राज अली शामिल हुए थे.  कार्यक्रम में भाषण के दौरान उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी.  इस बीच उन्हे तत्काल हरिहरगंज सीएचसी पहुंचाया गया.  चिकित्साको ने उनकी स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी.  उन्हे वाराणसी में एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया.  जांच के बाद पता लगा की उन्हे तीन जगह ब्लॉकेज है. मो जाकिर अली की पुत्री थ्रो बोल की राष्टीय खिलाड़ी शायरा कायनात ने बताया कि उनके पिता की हालत ठीक है.

 उन्हें वाराणसी से रांची के केसी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.  उनका हार्ट का ऑपरेशन किया जाना है.  उन्होंने राजद कार्यकर्ताओं समेत हुसैनाबाद व झारखंड के लोगों से दुआ करने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा है कि दिन रात समाज सेवा में लीन रहने वाले उनके पिता के सफल ऑपरेशन और जल्दी स्वास्थ होने की कामना करने का आग्रह किया है.  मो जाकिर अली के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना हुसैनाबाद के पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव, जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ टुटू सिंह, विधानसभा प्रभारी कलामुद्दीन खान, मोहिउद्दीन अंसारी,विनय कुमार सिंह यादव, रवि कुमार सिंह यादव, ग्यासुद्दीन सिद्दीकी, रिजवान खान, खुर्शीद अहमद समेत हुसैनाबाद समेत राज्य के सभी राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने की है.

Tags:RJDpalamuRJD leaders Heart Attcak JJharkhand rjdHoli Milan SamarohJharkhandNews UpdateHussainabad UpdateJharkhand ka newsCHCHriharganj

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.