✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रितु मुखी मामला: एडीएम ने स्कूल के प्रचार्यों के साथ की बैठक, छात्रों के साथ बेहतर व्यवहार का दिया निर्देश 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:15:00 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के शारदा मनी गर्ल्स हाई स्कूल की नौवीं क्लास की छात्रा रितु मुखी ने किरोसीन छिड़क कर खुद को आग के हवाले कर दिया था. परीक्षा के दैरान शिक्षिका द्वारा कपड़े उतरवाकर चीट चेक करने से छात्रा को ग्लानि महसूस हुआ, जिसके बाद उसने खुद को आग लगा ली थी. घटना के बाद जिले के उपायुक्त के निर्देश पर जिले के ए.डी.एम ने शिक्षा विभाग में तमाम स्कूल के प्रचार्यों के साथ एक बैठक की. बैठक में तमाम प्रचार्यों को छात्रों के साथ बेहतर व्यवहार का निर्देश दिया गया.

समय-समय पर होगी छात्रों की काउंसलिंग 

बैठक के दौरान जिले के ए.डी.एम ने स्पस्ट निर्देश देते हुए कहा की किसी भी प्रकार से छात्रों को ग्लानि महसूस न हो इसका ध्यान शिक्षकों को रखना है. कहा कि छात्रों के गलती पर उन्हें बाकि छात्रों के समक्ष डांट फटकार नहीं लगाना है. बल्कि उन्हें अलग से गलती के विषय में समझाना है. साथ ही छात्रों के अभिभावक को मामले की जानकारी देनी है. वहीं फीस आदि बकाया होने पर छात्रों को परेशान नहीं करना है. बल्कि उनके अभिभावक से इसपर बात करना है. शिक्षकों को समय-समय पर छात्रों की काउंसलिंग करने और उनपर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया. साथ ही सभी स्कूलों के सीसीटिवी कैमरे को दुरुस्त करने के निर्देश जिले के ए. डी. एम नन्द किशोर लाल ने दिए. 

क्या है मामला

जमशेदपुर से 15 अक्टूबर को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी. जहां एक शारदामणि गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा ने खुद पर केरोसिन डाल कर आत्महत्या करने का प्रयास किया. जिसके बाद छात्रा को गंभीर अवस्था में एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही थी. छात्रा की साथ पढ़ने वाली छात्रा ने आरोप लगाया था कि शिक्षिका को शक हुआ था कि छात्रा चीट लेकर परीक्षा दे रही है. इसके बाद शिक्षिका उसे दूसरे कमरे में ले गई और छात्रा की पूरी तलाशी ली.  शिक्षिका ने चेकिंग के दौरान छात्रा के कपड़े भी निकलवा दिया. इसके बाद छात्रा छुट्टी होने पर घर आई. मगर, इस घटना के बाद उसे खुद पर ग्लानि महसूस हो रही थी. इसी ग्लानि में उसने खुद को आग के हवाले कर दिया. इसकी सूचना सीतारामडेरा थाने को दी गई. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई. 

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.