रांची(RANCHI): - जिले की बरियातू पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है. इस संबंध में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में रिम्स के एक बड़े पदाधिकारी द्वारा एफ आई आर दर्ज कराई दी गई थी.
जानकारी के अनुसार फर्जी दस्तावेज के आधार पर एक बड़े घोटाले बाज का कोविड-19 सर्टिफिकेट बना दिया गया था. एक एजेंसी की जांच में इस आशय का खुलासा हुआ था. मिड डे मील के खाते से 100 करोड़ रुपए के फर्जी हस्तांतरण से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी भानु कंस्ट्रक्शन के संचालक संजय कुमार तिवारी का फर्जी सर्टिफिकेट बना दिया गया था. प्रवर्तन निदेशालय की जांच के दौरान फर्जी सर्टिफिकेट निर्गत किए जाने का मामला सामने आया था.
आरोपी गिरफ्तार
अब जानिए कोविड-19 से जुड़े फर्जी सर्टिफिकेट के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. रिम्स के बायोलॉजिकल डिपार्टमेंट के कंप्यूटर ऑपरेटर और एक अन्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है. उल्लेखनीय है कि इस मामले में रिम्स के अधीक्षक द्वारा बरियातू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
