✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची रिम्स के मेडिकल स्टूडेंट ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 16, 2026, 1:36:58 PM

रांची(RANCHI): राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. रिम्स के 2024 बैच के सेकेंड ईयर के छात्र अक्षित कुजूर ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही रिम्स परिसर में हड़कंप मच गया और छात्र-छात्राओं के बीच शोक का माहौल फैल गया.

अक्षित कुजूर झारखंड के सिमडेगा जिले का रहने वाला था. वह मेडिकल की पढ़ाई के साथ-साथ जूनियर डॉक्टर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहा था. अक्षित रिम्स हॉस्टल में रहकर सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था. घटना के बाद साथी छात्रों और रिम्स प्रशासन में गहरा सदमा है.

सूचना मिलते ही बरियातू पुलिस थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. छात्र को तत्काल रिम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई.

घटना के बाद रिम्स प्रशासन भी मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रहा है. फिलहाल पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. शुरुआती स्तर पर यह मामला प्रेम प्रसंग का लंग रहा है. लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.   पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वजह स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल अधिकारियों द्वारा परिजनों से भी संपर्क किया जा रहा है और आगे की प्रक्रिया जारी है.

 

Tags:RIMS Ranchi student suicideAkshit Kujur death newsranchiranchi rimsrims newsrims sucide newsRIMS Ranchi latest newsMedical student suicide in RanchiRanchi medical college newsJunior doctor suicide RanchiSimdega student death newsRIMS hostel incident

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.