✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रिम्स -2 जमीन अधिग्रहण का मामला : झारखंड में संगठन बड़ा कि मंत्री, पढ़िए-आगे कैसे होने वाली है परीक्षा !

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:05:19 AM

धनबाद (DHANBAD) : क्या झारखंड कांग्रेस में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है? क्या कांग्रेस के नेता और मंत्री पार्टी लाइन से अलग होकर बोल रहे है. जामताड़ा में डॉक्टर इरफान अंसारी ने यह कहकर कांग्रेस पार्टी को ही संकट में डाल दिया है कि सोरेन परिवार से ही झारखंड में हमेशा सीएम बनेगे. हालांकि डॉक्टर इरफान अंसारी के इस बयान को कांग्रेस किस ढंग से लेती है, इसका पता आगे चलेगा लेकिन कांग्रेस की ओर से तल्ख़  टिप्पणी आई है. इधर, रिम्स -2 की स्थापना को लेकर भूमि अधिग्रहण पर भी कांग्रेस दो भागों में बंटी दिख रही है. पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने रिम्स -2 के लिए नगड़ी  मौज में जमीन का अधिग्रहण किए जाने का पुरजोर विरोध किया है. 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी इसका विरोध किया था
 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी इसका विरोध किया था. लेकिन अब यह विरोध कांग्रेस की ओर से आया है. दूसरी ओर कांग्रेस कोटे से मंत्री डॉ इरफान अंसारी कह  रहे हैं कि हर हाल में रिम्स-2 उसी जगह पर बनेगा. झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू लगातार झारखंड का दौरा कर रहे है. बैठक कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के नेताओं को एकमत करने में सफल नहीं दिख रहे है. रिम्स-2 के मामले में कांग्रेस के दो नेताओं की अलग-अलग राय है. बंधु तिर्की प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष है.  डॉक्टर इरफान अंसारी कांग्रेस कोटे से मंत्री है.  लेकिन रिम्स-2 के मामले में दोनों अलग-अलग राग अलाप रहे है. 

बंधु तिर्की ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट कर की है मांग 
  
बंधु तिर्की ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट की है और कहा है कि नगड़ी  मौजा में खेती से जीवन यापन कर रहे ग्रामीणों की जमीन का अधिग्रहण ठीक नहीं है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर इस योजना को तत्काल रद्द करने की मांग की है. बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी जमीन अधिग्रहण का विरोध किया है. यह भी कह रहे हैं, वह ग्रामीणों के साथ खड़े रहेंगे. इधर, जमीन अधिग्रहण को लेकर कांग्रेस पार्टी दो फांक हो गई है. देखना होगा कि झारखंड में कांग्रेस का संगठन बड़ा है कि मंत्री, क्योंकि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की मांग है कि रिम्स-2  के लिए अधिग्रहित की गई जमीन को रद्द किया जाए जबकि मंत्री डॉक्टर अंसारी कहते हैं कि रिम्स वही बनेगा. 

रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadRanchiRims-2jaminwirodh

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.