✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

JSSC परीक्षा में धांधली! सड़क पर उतर कर छात्र परीक्षा रद्द करने की कर रहे मांग

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:50:21 PM

रांची(RANCHI): झारखंड में JSSC(JHARKHAND STAFF SELECTION COMMISION) हमेशा विवादों के धेरे में रहता है. बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य बनाया गया था. लेकिन राज्य के गठन होने के बाद से शायद ही कोई ऐसी परीक्षा हो जो बिना किसी आरोप- विवादों में ना फंसी हो. हर बार छात्र सड़क में उतर कर आवाज उठाते है, कोर्ट पहुंचते है. तब जाकर नियुक्ति का रास्ता साफ होता है. फिलहाल इस बार भी कुछ ऐसा ही होता दिख रहा है. बता दें कि JSSC के द्वारा कनीय अभियंता, लैब टेक्नीशियन,नगर पालिका सेवा की परीक्षा ली गई थी. लेकिन यह परीक्षा भी विवादों के घेरे में फंसती नजर आ रही है. छात्रों का आरोप है कि परीक्षा का पेपर पहले ही लीक कर दिया गया है. अब इसकी जांच सीबीआई से कराई जाए. इसी मांग को लेकर आज रांची मोरहाबादी से राजभवन तक छात्रों ने सड़क पर उतर कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी औऱ बवाल काटा. 

यह भी पढ़े :

पचास हजार की भीड़ जुटाकर सीपीआई ने दिखलायी ताकत! सकते में जदयू-राजद, टिकट वितरण में फंस सकता है कांटा

सरकार के सभी दावे फेल

इस मामले में छात्र नेता मनोज यादव ने कहा कि जब छात्र के भविष्य पर सवाल खड़ा होता है. तब छात्र के हित में वे हमेशा सड़क पर दिखेंगे. मनोज ने कहा कि छह सेंटर को रद्द किया गया है. लेकिन पूरे राज्य में सेंटर को रद्द करना चाहिए. सरकार युवाओं के मुद्दे लेकर सत्ता में काबिज हुई थी. लेकिन सभी दावे सरकार के फेल हो गए हैं. अब इस सरकार को भी आईना दिखाने का काम करना होगा.

रिपोर्ट. समीर हुसैन

Tags:jharkhand newsjharkhand breakingjharkhand trending newsjharkhand ranchi newsJSSC examjssc Studentsjssc student protest in ranchiranchi breaking newsstudent protest in ranchistudents protest protest in dumkastudents protestranchi news in hindiranchi newsstudents protest in ranchijsscstudent protest newsranchi student protestjssc studen fircops protest in ranchistudents union in ranchidemonstration of students in ranchistudent proteststudent protest 60 40 niyojan nitijssc newsjharkhand student protest livejssc proteststudents protest against niyojan nitistudents

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.