✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका में अमीर मार रहे हैं गरीबों का हक, राशन का लाभ ले रहें बड़े बिल्डिंग वाले लोग

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:49:38 PM

दुमका(DUMKA): केंद्र और राज्य सरकार जरूरतमंदों के लिए योजना चलाती है, लेकिन दुमका में उन योजनाओं का लाभ वैसे लोग उठा लेते हैं. जो इसके हकदार नहीं है. इसकी एक बानगी आज देखने को मिली जब डीसी रविशंकर शुक्ला को राशन कार्ड से संबंधित एक शिकायत मिली. शिकायत के आलोक में डीसी के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, दुमका सदर द्वारा कुरूवा पंचायत के मुनीबाबा कुटिया रसिकपुर टोला स्थित राशन कार्डधारी सीमा गुप्ता, पति- शशिकांत प्रसाद राशन कार्ड नंबर 202007102116, का जांच किया गया.

4000 स्कॉयर फीट में दो मंजिला मकान निकला 

जांच के दौरान सीमा गुप्ता द्वारा बताया गया कि राशन कार्ड संख्या 202007102116 सीमा गुप्ता, पति- शशिकांत प्रसाद के नाम से है, जिसमें कुल 04 सदस्य है और इन सभी के नाम से अनाज का उठाव प्रति महीने किया जा रहा है. सीमा गुप्ता द्वारा यह भी बताया गया है कि जिस मकान में रहती है, वह मकान उनका है. इनका मकान लगभग 4000 स्कॉयर फीट में दो मंजिला मकान है, जिसमें तीन फ्लैट है और एक फ्लैट निर्माणाधीन है. अन्य दो फ्लैट किराये पर दिया हुआ है. इनके कार्ड के एक सदस्य जो इनकी बेटी प्रगति भारती है, वे विवाहित है.  

उठाये गए राशन की वसूली करने की अनुशंसा की गई

बता दें कि झारखंड लक्षित जन वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2017 के कंडिका 04 (III) (f) के अनुसार कार्डधारी को वैसे परिवार जिनके पास कमरों में पक्की दीवारों और छत के साथ तीन या इससे अधिक कमरों का मकान हो, अपवर्जन माना गया है. स्पष्ट है कि कार्डधारी सीमा गुप्ता द्वारा गलत तरीके से लाल कार्ड का उपयोग अब तक किया जा रहा है. प्रखंड विकास पदाधिकारी -सह-प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, दुमका द्वारा उक्त राशन कार्ड को रद्द करने के साथ-साथ राशन उठाव की तारीख 10.11.2017 से अब तक उठाये गए राशन की वसूली करने की अनुशंसा भी जिला आपूर्ति पदाधिकारी से किया गया है.

रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका

Tags:दुमका न्युजझारखंड न्यूजराशन कार्ड न्यूजडीसी रविशंकर शुक्लादुमका डीसीdumka newsdumka dc newsjharkhand newsjharkhand pdsrasan card news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.