✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राशन कार्डधारियों को बैकलॉग खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए होगा चावल दिवस का आयोजन, पेट्रोल सब्सिडी की भी गई समीक्षा

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:16:39 AM

रांची(RANCHI) - राजधानी रांची में राशनकार्डधारियों को बैकलॉग खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए आनेवाले दिनों में चावल दिवस का आयोजन किया जायेगा. खाद्य आपूर्ति की समीक्षा बैठक में रांची उपायुक्त  राहुल कुमार सिन्हा ने इसे लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. समाहणालय ब्लॉक ए स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, एफसीआई के अधिकृत प्रतिनिधि, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं मार्केटिग ऑफिसर उपस्थित थे.

15 दिनों में बैकलॉग खाद्यान्न की आपूर्ति करेगा एफसीआई

बैठक के दौरान उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत विगत महीनों में राशन कार्डधारियों को खाद्यान्न उपलब्ध कराये जाने की समीक्षा की. उपायुक्त ने  जिला में पिछले 2 महीने से एफसीआई से समुचित मात्रा में खाद्यान्न नहीं आने का कारण भी पूछा है. एफसीआई के अधिकृत प्रतिनिधि ने आश्वस्त किया गया है कि बैकलॉग खाद्यान्न की आपूर्ति आगामी 15 दिनोें में कर दी जाएगी.

महीने की 15 और 25 तारीख को होगा चावल दिवस का आयोजन

बैठक के दौरान उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बैकलॉग खाद्यान्न उपलब्ध होते ही यथाशीघ्र डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से शत-प्रतिशत उठाव सुनिश्चित कराते हुए सभी राशन दुकानों में पहुंचाने का निदेश दिया. साथ ही सभी राशन डीलर को प्रत्येक दिन खाद्यान्न वितरण के साथ-साथ 15 दिनों में बैकलॉग खाद्यान्न वितरण हेतु चावल दिवस का आयोजन करने का निदेश दिया गया.साथ ही उन्होंने निर्देश दिया है कि महीने की 15 और 25 तारीख को चावल दिवस का आयोजन सुनिश्चित करें.    चावल दिवस का अच्छे तरीके से प्रचार-प्रसार करने का भी निर्देश दिया है. चावल दिवस को लेकर प्रखंड स्तर से पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति सभी राशन दुकानों में की जाएगी.

सूचना पट्ट पर जानकारी दें राशन डीलर:उपायुक्त 

 सभी राशन डीलर को  दुकान के सूचना पट्ट पर दर्शाने के साथ साथ उनके पास किस महीने का राशन उपलब्ध है और किस महीने का बैकलॉग राशन अभी राशन कार्डधारी प्राप्त कर सकते हैं. इसकी भी जानकारी साझा करने का निर्देश दिया है. 

सोना सोबरन धोती साड़ी लूंगी योजना की समीक्षा

 सोना सोबरन धोती साड़ी लूंगी योजना की भी समीक्षा उपायुक्त द्वारा की गयी. इस वर्ष दोबारा सभी कार्ड धारियों को योजना का वार्षिक लाभ दिया जा रहा है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि अभी तक 47 प्र्रतिशत वितरण हो चुका है. उपायुक्त द्वारा इस महीने सभी राशन कार्डधारियों को योजना का लाभ सुनिश्चित करने का निदेश दिया है.

खाद्यान्न उठाव नहीं करनेवाले कार्डधारियों का रद्द होगा राशन कार्ड

रांची जिला में वैसे राशन कार्डधारी जिन्होंने लंबे समय से खाद्यान्न उठाव नहीं किया है, उन्हें चिन्हित कर लिया गया है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिला में 34 हजार से अधिक ऐसे राशन कार्डधारी हैं जिन्होंने 6 महीने और 12 हजार से ज्यादा ऐसे राशन कार्डधारी हैं. जिन्होंने 1 साल से खाद्यान्न का उठाव नहीं किया है, ऐसे राशन कार्ड रद्द करने का निदेश दिया है. ज्यादा वैकेंसी होने से योग्य लाभार्थियों को लाभ देने के लिए यह निर्देश जारी किया गया है.

एक से अधिक राशन कार्डधारियों का कार्ड होगा वेरीफाई 

 वैसे राशन कार्डधारी जिन्होंने एक से ज्यादा स्थानों पर अपना राशन कार्ड बनवा रखा है, उन्हें भी वेरीफाई कर रद्द करने का निदेश दिया गया.बता दें कि जिला में प्रत्येक राशन कार्ड के संपूर्ण सदस्यों का आधार सीडिंग किया जा रहा है. रांची जिला में करीब 99 प्रतिशत आधार सीडिंग का कार्य हो चुका है, जिसके कारण डुप्लीकेसी सामने आ रही है.

पेट्रोल सब्सिडी की हुई समीक्षा 

पेट्रोल सब्सिडी की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी राशन डीलर को अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को पेट्रोल सब्सिडी योजना के लिए प्रेरित करने का निदेश दिया गया.  राशन कार्डधारी को योजना के लाभ के लिए निबंधन कराने का निर्देश दिया है. अब डीलर के पास उपलब्ध ई-पॉश मशीन से भी योजना के लाभ के लिए निबंधन कराया जा सकता है. सभी पीडीएस डीलर सरकार के विभिन्न योजनाओं के बारे में नियमित तरीके से लोगों को अवगत कराते रहने का निर्देश उपयुक्त के द्वारा दिया गया है.राश्न कार्ड में सदस्यों के नाम जोड़ने-हटाने, सुधार आदि को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.