✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हेमंत सोरेन की जमानत याचिका खारिज होने पर बयानबाजी तेज, निशिकांत ने कहा किस बात की जमानत तो कल्पना ने कहा न्यायपालिका पर है भरोसा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:20:02 AM

दुमका/गोड्डा: कथित जमीन घोटाला मामले में जेल में बंद झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही है. हेमंत सोरेन ने लोक सभा चुनाव में प्रचार के लिए सर्वोच्च न्यायालय से जमानत की मांग की थी. लेकिन सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेन को जमानत देने से इनकार कर दिया.

 

सुप्रीम कोर्ट से बेल रिजेक्ट होने के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गयी है. इस मामले में गोड्डा से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने गोड्डा के महगामा में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हेमंत सोरेन को जमानत किस बात की मिलेगी. भ्रष्टाचारी को कोई जमानत मिलता है क्या?

वहीं इस मामले पर हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का भी बयान आया है. कल्पना सोरेन गोड्डा में इंडी गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप यादव के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने गोड्डा पहुचीं थी. जनसभा के बाद मीडिया से बात करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि अभी इस मुद्दे पर कुछ भी कहना उचित नहीं है. न्यायपालिका पर उन्हें पूरा भरोसा है. इंतजार करना पड़ेगा.

गोड्डा से अजित के साथ दुमका से पंचम की रिपोर्ट

Tags:Ranchi newsHemant Soren'Jharkhand newsland scam caseNishikant dubeyKalpna SorenCm hemant sorenSupreme court

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.