✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

35 हजार रुपये रिश्वत लेते नप गए राजस्व कर्मचारी, पहले भागने की कोशिश फिर रोते हुए मांगने लगा माफी

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:48:42 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : एक तरफ सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है. वहीं दूसरी तरफ सरकार के अधिकारी घूस लेने की हरकत से बाज नहीं आ रहें है. ताजा मामला बिहार के सीवान जिले से सामने आया है जहां राजस्व कर्मचारी को घूस लेते निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा कि राजस्व कर्मचारी 35 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए हैं. इस गिरफ्तारी के बाद से पूरे प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है.

निगरानी विभाग की टीम ने सीवान के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के गोपालपुर पंचायत के राजस्व कर्मचारी गिरीशदेव तिवारी को 35 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ उसे एक होटल से गिरफ्तार किया गया. होटल में ही चाय-नाश्ते के दौरान रिश्वत देने की तिथि तय हुई थी. जैसे ही राजस्व कर्मचारी ने शिकायतकर्ता से 35 हजार रुपये रिश्वत ली, निगरानी विभाग की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

पकड़े जाने के बाद रोने लगा राजस्व कर्मचारी

वहीं पकड़े जाने के बाद राजस्व कर्मचारी रोने लगा. गिरफ्तार होते ही राजस्व कर्मचारी पहले तो भागने की कोशिश की, लेकिन उसकी कोशिश नाकाम रही. जब भागने की कोशिश नाकाम रही तो बाद में राजस्व कर्मचारी रोने लगा. रोते-रोते निगरानी विभाग के अधिकारियों से माफी भी मांगी. बताया जा रहा कि शिकायतकर्ता गोपालपुर गांव का अजीत कुमार सिंह है. कुछ दिन पहले अजीत कुमार सिंह अपनी जमीन में ट्रैक्टर से मिट्टी भरवा रहे थे. इसी बीच उनके पड़ोसी ने यह कहते हुए मिट्टी भराई का काम रोक दिया कि यह उनकी जमीन है.

Tags:Revenue employeerajasw karmcharicaughtbribeRs 35 thousandनिगरानी विभागarrested

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.