✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद-बोकारो सड़क पर धारदार हथियार से हमला कांड में खुलासा,पढ़िए क्यों ली गई निर्ममता पूर्वक सोनू राय की जान 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:59:54 AM

धनबाद(DHANBAD): यह हमला कुछ खास था. 23 मई की रात धनबाद, बोकारो सड़क पर ऑटो चालक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इस हमले में गोली ,बंदूक और बम का प्रयोग नहीं किया गया था बल्कि तेज धारदार हथियार से निर्ममता पूर्वक  हमला किया गया था. नतीजा हुआ था कि ऑटो चालक सोनू राय की जान चली गई थी. इस मामले के बाद इलाके में भय और दहशत का माहौल बन गया था. पुलिस ने हमला के आरोपी को बिहार के जमुई से गिरफ्तार कर लिया है.

इस वजह से किया था हमला 

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में उसने हमला की बात कबूल कर ली है और कहा है कि बहू बेटियों पर बुरी नजर रखने के कारण भानु राणा ने भीम मंडल सहित अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सोनू राय पर हमला किया था. पुलिस ने इस बात का भी खुलासा कर दिया है  कि हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है. हत्या में उपयोग में लाई गई बाइक को भी पुलिस ने झरिया से बरामद कर लिया है. बिहार से जिस को पकड़कर पुलिस लाई है उसका नाम भीम मंडल है .उसने पुलिस के समक्ष दिए अपने स्वीकारोक्ति में कहा है कि सोनू राय उसके परिवार की बहू ,बेटियों पर बुरी नजर रखता था. अश्लील हरकत करता था .उसकी करतूत जब बर्दाश्त से बाहर हो गई तो उसकी जान लेनी पड़ी. उसने यह भी बताया है कि हमला करने के बाद बचते बचाते जमुई चला गया. उसके अन्य साथी चतरा और हजारीबाग चले गए.

पुलिस ने मामले का किया खुलासा 

पुलिस का कहना है कि भीम मंडल पर गुजरात में भी चोरी और मारपीट के मामले दर्ज हैं. इस घटना में और लोग भी शामिल हो सकते हैं. 23 मई को सोनू राय पर धारदार हथियार से हमला किया गया था .यह हमला धनबाद, बोकारो सड़क के किनारे रात में किया गया था. मृतक की मां के बयान पर पुलिस ने कई लोगों पर केस दर्ज किया था. भानु राणा को तो पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. सूत्रों के अनुसार विवाद के कारण और भी थे. बताया जाता है कि सोनू राय पर गाड़ी जला देने का भी आरोप था. इसके अलावा भी मनमुटाव चल रहे थे. बहर हाल पुलिस ने मामले का खुलासा करने का दावा किया है. यह तो बात भी सच है कि दुश्मनी की वजह कुछ खास होगी, तभी तो धारदार हथियार से निर्ममता पूर्वक हमला किया गया और सोनू राय की जान ली गई. अन्यथा कोयलांचल में तो हमले गोली, बंदूक और बम से किए और कराए जाते हैं. अभी हाल ही में गुमला पुलिस ने खुलासा किया कि धनबाद में हथियार के फर्जी लाइसेंस बनते हैं और गोलियों की भी यहां से सप्लाई होती है. हाल के दिनों में पुलिस यह खुलासा कर चुकी है कि उत्तर प्रदेश के शूटर धनबाद के विभिन्न गैंग के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. कई लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल जेल भेज चुकी है.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:jharkhanddhanbadcrime newsdhanbad crime newsjharkhand policethenewspost

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.