✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रिटायर अधिकारी इलाज के लिए गए बाहर, घर में घुसकर पत्नी से गहने की कर ली लुटेरों ने छिनतई

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:20:55 AM

जमशेदपुर(JHAMSHEDPUR) :  शहर के कालकापुर गांव में गुरुवार की सुबह-सुबह हड़कंप मच गया. बात यूं हुई कि यहां के निवासी निताई चरण भगत के घर चोरों ने हमला कर दिया. चोर ने पहले तो घर का दरवाज़ा खटखटाया.  निताई चरण भगत की पत्नी ने दरवाजा खोला. चोरों ने भगत जी से मिलने की बात कही. भगत के घर पर नहीं होने के कारण, महिला ने उन्हें घर के अंगर आकर इंतजार करने को कहा. कुछ समय बाद चोरों ने महिला से पीने के लिए पानी मांगा. महिला पानी लागे रसोई की तरफ बढ़ी तो चोर ने पीछे से हमला कर दिया. डरी-सहमी महिला ने जब मदद के लिए आवाज़ उठाई तो चोर ने उनके गले की चेन और कान की बाली छीन कर फरार हो गया.

बाहर गए थे भगत

निताई चरण भगत हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के रिटायर अधिकारी हैं. उनके घर में घुस कर चोरों ने घटमा को अंजाम दिया. इस समय भगत डायलिसिस करने के लिए घर से बाहर गए हुए थे. इस दौरान उनकी पत्नी घर में अकेले थी. कुछ देरी बाद एक अज्ञात आदमी उनके घर में घुसकर उनके पत्नी को बुलाकर चाचा है कि नहीं, ऐसा पूछा. धर्मपत्नी बनलता भगत ने कहा की चाचा डायलिसिस करने हॉस्पिटल निकल गए है. इसी दौरान अज्ञात आदमी ने महिला से पानी मांगा और पीछे से हमला कर दिया. इनके गले का चेन और कान की बाली लेकर मौके से फरार हो गया. महिला की चीख सुन पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया. सूचना पर पोटका थाना प्रभारी रविंद्र मुंडा के साथ पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.