✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

“रांची को नंबर 1 बनाने का संकल्प”: मेयर प्रत्याशी रौशनी खलखों ने डाला वोट, सुबह 9 बजे तक 7.28% मतदान

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 23, 2026, 10:20:05 AM

रांची (RANCHI): नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के तहत राजधानी रांची सहित विभिन्न नगर निकाय क्षेत्रों में मतदान जारी है. सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग में मतदाताओं का उत्साह धीरे-धीरे बढ़ता दिख रहा है.

रांची को नंबर 1 शहर बनाने के संकल्प के साथ रौशनी खलखों ने अपना वोट डालकर लोकतांत्रिक कर्तव्य निभाया. मतदान के बाद उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे भी अपने-अपने बूथ पर पहुंचकर मतदान करें और शहर के विकास में भागीदार बनें.

सुबह 9 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, रांची नगर निगम क्षेत्र में 7.28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, जबकि बुंडू नगर पंचायत में 11.74 प्रतिशत वोटिंग हुई है. प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके.

निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित समय के भीतर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें. अधिकारियों का कहना है कि हर एक वोट शहर के भविष्य की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाता है.

Tags:ranchi updateranchi newsroshn khalkhoMayor candidate Roshni Khalkhonranchi voting updateranchi nagar nigamranchi nikay chunavnikay chunav updatelatest update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.