✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बाबा मंदिर से सटे जमीन की खरीद बिक्री को लेकर तीर्थ पुरोहित समाज में नाराजगी, आज से आमरण अनशन शुरू

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:21:55 PM

देवघर(DEOGHAR): लखराज प्रकृति की जमीन की खरीद बिक्री और रजिस्ट्री करने के लिए जिला प्रशासन से आर पार की लड़ाई तीर्थ पुरोहित समाज द्वारा शुरू कर दी गई है. पंडा धर्म लक्ष्मी सभा के महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर की अगुवाई में आमरण अनशन शुरू हो गया है. जिला प्रशासन को दिया गया समय समाप्त होने के बाद आज से तीर्थ पुरोहित समाज द्वारा आमरण अनशन शुरू कर दिया गया है. इससे पहले 1 मार्च को स्थानीय वीआईपी चौक पर एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल आयोजित की गई थी.

आज से आमरण अनशन शुरू

दरअसल देवघर बाबा मंदिर से सटे आसपास क्षेत्र की जमीन लखराज(बसौड़ी) प्रकृति की है. लेकिन इस जमीन की खरीद बिक्री और रजिस्ट्री नहीं होने के कारण तीर्थ पुरोहित समाज में नाराजगी है. जमीन का हस्तांतरण और निबंधन शुरू करने के लिए 1 मार्च को भूख हड़ताल किया गया था. उस दौरान जिला प्रशासन को 14 दिनों का समय उचित निर्णय लेने का दिया गया था. समय समाप्त होने के बाद आज से आमरण अनशन शुरू हो गई है. तीर्थ पुरोहित समाज द्वारा वीआईपी चौक के समीप धरने पर बैठकर आमरण अनशन दिया जा रहा है.

क्या कहते हैं महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर

पंडा धर्म राक्षिणी सभा के महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर ने बताया की जिला प्रशासन के अधिकारियों की मनमानी के कारण न तो लखराज प्रकृति की जमीन खरीद बिक्री हो रही है और न ही रजिस्ट्री. गौरतलब है कि लखराज प्रवृत्ति की जमीन को स्टेट के जमींदार अपने सिपाही,द्वारपाल,पुजारी इत्यादि को बंदोबस्त किया करते थे. जो लगान मुक्त होता था. जमींदारी उन्मूलन के बाद इस प्रकार की जमीन का मोटेशन अथवा रजिस्ट्री के लिए लगान आवश्यक होने लगा. लेकिन देवघर जिला प्रशासन की उदासीनता के कारण न तो खरीद बिक्री हो पा रही है न ही रजिस्ट्री इसके अलावा इसका लगान रेट भी अभी तक तय नहीं किया गया है. अब देखने वाली बात होगी कि इस आमरण अनशन का क्या निष्कर्ष निकलता है. जिला प्रशासन लखराज प्रकृति की जमीन का लगान तय कर खरीद बिक्री और रजिस्ट्री करने का निर्णय लेती है या फिर यूं ही पंडा समाज को आमरण अनशन कर अपनी लड़ाई जारी रखना होगा. 

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर 

Tags:jharkhanddeogharTirth Purohit SamajTirth Purohit Samaj over purchase and sale of land adjacent to Baba temple

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.