✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

तीन नाबालिग समेत 5 लोगों का रेस्क्यू, गिरफ्त में मानव तस्कर, जाने आरपीएफ ने कैसे पकड़ा

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:52:59 PM

रांची (RANCHI):  झारखंड में मानव तस्करी रोकने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं. इसके बावजूद ह्यूमन ट्रैफिकिंग रुकने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला रामगढ़ जिले के बरकाकाना रेलवे स्टेशन का है. जहां चोपन एक्सप्रेस ट्रेन से 3 नाबालिग लड़की, एक बालिग और एक 19 वर्षीय लड़के को आरपीएफ ने रेस्क्यू किया है. इसके साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है.

जानकारी के अनुसार बरकाकाना रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 3 पर रांची चोपन एक्सप्रेस जनरल बोगी में सफर कर रहीं तीन नाबालिग समेत चार लड़कियों के साथ एक 19 वर्षीय लड़के से शक के आधार पर पूछताछ की गई. उन लोगों ने बताया कि वे सभी साहिबगंज के रहने वाले हैं, युवक द्वारा काम दिलाने की बात कहकर साहिबगंज से वनांचल एक्सप्रेस से मुरी बुलाया गया और फिर रांची चोपन एक्सप्रेस में हम लोगों को बैठाकर डाल्टनगंज ले जाया जा रहा है. युवती ने बताया कि हम लोगों को काम के लिए बाहर ले जाए जा रहा था. इसी दौरान बरकाकाना रेलवे स्टेशन में उतार दिया गया.

हालांकि आरपीएफ पूरे मामले की जांच कर रही है. जिसके बाद मानव तस्करी मामले पर चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन रांची से संपर्क किया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला बरकाकाना जीआरपी से संबंधित है . जीआरपी में मामला दर्ज कराने को लेकर वरीय अधिकारियों ने निर्देशित किया है. लेकिन अभी इस पूरे मामले में जीआरपी की ओर से कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है.

Tags:Rescue of 5 people including three minorshuman trafficker in custodyRPF gets clueह्यूमन ट्रैफिकिंगझारखंड में बढ़ता ह्यूमन ट्रैफिकिंग का मामला

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.