✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू में प्रसिद्ध डॉ जे शरण जांच घर और स्क्रीनिंग सेंटर का उद्घाटन

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 8, 2026, 9:46:24 PM

पलामू(PALAMU): जिले के लोगों को अब अच्छी स्वास्थ्य सुविधा के लिए बाहर नहीं जाना होगा.एक ही जगह पर आपको जांच और स्क्रीनिंग की सुविधा मिलेगी. मेदिनीनगर में  डॉ. जे. शरण पैथोलॉजिकल लेबोरेटरी एवं स्कैनिंग सेंटर की शुरुआत की गई. उद्घाटन रविवार को विधायक सरयू राय, पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह, मधु सिंह, सूर्या सिंह, कुमार गौरव, देवेंद्र कुमार सिंह, राजेंद्र सिन्हा सहित शहर के चिकित्सकों ने संयुक्त रूप से किया. बता दे कि यह अत्याधुनिक जांच केंद्र हमिदगंज, बाबू बैजनाथ सिंह रोड, मेदिनीनगर में स्थित है.

उद्घाटन के मौके पर भाजपा नेता सूर्या सिंह ने कहा कि डॉ. जे. शरण लैब की स्थापना 1962 में स्व. डॉ. जे. शरण के द्वारा हुई है और तब से अब तक लगातार गुणवत्तापूर्ण जाँच सेवाओं के साथ इसका संचालन होता आ रहा है. आज के समय में डॉ. जे. शरण लेबोरेटरी एवं स्कैनिंग सेंटर के केंद्र झारखंड के अनेक शहरों में संचालित हो रहे हैं. अब डाल्टनगंज में इसका नया केंद्र प्रारंभ कर दिया गया है. धीरे-धीरे पूरे झारखंड और भारत के अन्य स्थानों पर भी इसकी सेवाएँ उपलब्ध कराने का लक्ष्य है.

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य इस क्षेत्र के लोगों को सटीक, विश्वसनीय और आधुनिक जांच सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है. आज के समय में सही समय पर सही जांच और सही रिपोर्ट मिलना किसी भी बीमारी के उपचार में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

डॉ. जे. शरण पैथोलॉजिकल लेबोरेटरी एवं स्कैनिंग सेंटर के प्रसिद्ध जांच घरों में से एक है, जहां आधुनिक मशीनों और अनुभवी डॉक्टर की मदद से स्वास्थ्य से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जांच की जाती हैं. अब इसकी सेवाएं मेदिनीनगर और आसपास के लोगों को भी आसानी से मिल सकेंगी. इस जांच केंद्र में मरीजों की सुविधा के लिए घर से सैंपल लेने (फ्री होम कलेक्शन) की सुविधा भी उपलब्ध है. साथ ही कई जांचों की रिपोर्ट उसी दिन दिया जाएगा. खून जाँच की रिपोर्ट 2 घंटे में देने की व्यवस्था है.

बताया गया कि केंद्र में उपलब्ध प्रमुख सुविधाओं में सीटी स्कैन (128 स्लाइस)- शरीर के अंदरूनी अंगों की विस्तृत जांच, दिल की नसों की जांच (कार्डियक एंजियोग्राफी) ,अल्ट्रासाउंड (USG) - पेट और शरीर के अन्य अंगों की जांच के लिए ,लिवर फैट जांच लिवर में चर्बी की मात्रा जानने के लिए, डिजिटल एक्स-रे - हड्डियों और छात्ती की जांच के लिए ,ईसीजी, ईको और ईईजी दिल और दिमाग से जुड़ी जांचों के लिए, एमआरआई सुविधा - जल्द ही शुरू की जाएगी.इसके अलावा यहां खून, पेशाब, पखाना, वीर्य आदि से जुड़ी सभी प्रकार की पैथोलॉजी जांच भी की जाएगी. उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में समाजसेवी, विभिन्न दल के नेता,चिकित्सक व गणमान्य लोग उपस्थित थे.

Tags:Palamu newsPalamu UpdatePalamu ka newsPalamu J Sharan newsKamlesh SinghJharkhandMedininagr newsDaltonganj News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.