✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड में 200 यूनिट तक बिजली खपत करने वालों को राहत, जानें पूरा मामला

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:30:04 AM

रांची(RANCHI): झारखंड राज्य में बिजली बिल के टैरिफ में बदलाव किया गया है. बदलाव में 200 यूनिट तक खपत करने वाले शहरी उपभोक्ताओं को राज्य सरकार ने राहत दी है. वहीं, 100 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली मिलेगी.

किसे कितनी मिली छूट

दरअसल, अगर शहरी उपभोक्ता अब 101 से 200 यूनिट तक बिजली खपत करते हैं तो उन्हें 3.50 रुपए की दर से बिजली बिल का भुगतान करना होगा. पहले उपभोक्ताओं को इसके लिए 4.20 रुपए प्रति यूनिट भुगतान करना पड़ता था. अब इन उपभोक्ताओं को राज्य सरकार की ओर से प्रति यूनिट 2.75 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी. वहीं, फिक्स चार्ज 75 रुपए लिया जाएगा. इसके अलावा अगर उपभोक्ता 201-400 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करता है तो उन्हें 4.20 रुपए प्रति यूनिट और 401 से अधिक यूनिट उठने पर 6.25 रुपए की दर से बिजली बिल निकाला जाएगा. आपको बता दें कि ग्रामीण एरिया में 101-400 तक 1.65 रुपए प्रति यूनिट बिजली बिल भुगतान करना होगा. ऐसे में राज्य सरकार की ओर से ग्रामीण उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 4.10 रुपए सब्सिडी दी जाएगी.

वहीं, अगर ग्रामीण उपभोक्ता 401 से अधिक यूनिट बिजली खपत करते हैं तो बिल 5.75 रुपए की दर से वसूला जाएगा. इसकी अधिसूचना जारी हो गई है. विभाग का आदेश भी धनबाद एरिया बोर्ड पहुंच गया है. मिली जानकारी के अनुसार अब ऊर्जा मित्र इसी अनुरूप से बिजली बिल निकालेंगे. इससे दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा.  

ये भी देखें:

मारवाड़ी युवा मंच की प्रेरणा शाखा की सुंदर पहल, वहीं लुईस मरांडी ने राखी के बाद भेंट किया तिरंगा

कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई राहत नहीं

दरअसल, ये सभी निर्देश घरेलू उपभोक्ताओं के लिए जारी किया गया है. वहीं, कॉमर्शियल कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई राहत नहीं मदी गई है. कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को अभी भी 6 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली बिल का भूगतान करना होगा. आपको बता दें कि कॉमर्शियल उपभोक्ताओं से पहले भी प्रति यूनिट 6 रुपए और ग्रामीण क्षेत्र में 5.75 रुपए की दर से बिजली बिल का भुगतान करना होता था.

पांच लाख 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को होगा फायदा

दरअसल, धनबाद एरिया बोर्ड के अंदर पांच लाख 50 हजार 276 रजिस्ट्रड उपभोक्ता हैं. जिसमें धनबाद सर्किल में दो लाख 42 हजार पांच कनेक्शन हैं. वहीं, दो लाख 62 हजार 995 कनेक्शन धनबाद के बाहर वाले सर्किल में हैं. धनबाद एरिया बोर्ड के अंदर चार लाख 92 हजार 203 घरेलू कनेक्शन है, बाकी एचटी और एलटी कनेक्शन है. इस आदेश के बाद ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी. हालांकि अभी भी राज्य में बिजली की संकट खत्म नहीं हुई है. ग्रामीण क्षेत्रों में 8 से 10 घंटों तक बिजली की कटौती की जा रही है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.