✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रेल कर्मियों  के लिए राहत वाली खबर: पद और विभाग का अदला-बदली कर घर के पास कैसे कर सकेंगे नौकरी,पढ़िए

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 8:44:34 AM

धनबाद(DHANBAD):  रेल कर्मियों के लिए अच्छा मौका मिलाने जा रहा है.  ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन द्वारा रेलवे बोर्ड के साथ हुई पी एन एम की बैठक में विभागीय अदला -बदली के मामलों में पूर्व में जारी आदेशों को स्पष्टीकरण किए जाने की मांग पर बोर्ड ने यह स्पष्ट किया है कि 1800 ग्रेड पे के रेलकर्मी आपस में स्वेच्छा से अपने अपने पदों और विभागों की किसी भी स्तर पर अदला -बदली कर सकते है.   उक्त जानकारी देते हुए ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के जोनल सेक्रेटरी ओ पी शर्मा ने बताया कि इस संबंध में फेडरेशन द्वारा  रेलवे बोर्ड की स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक में रखे गए मद संख्या 20/2024 के तहत विभागीय अदला -बदली मामलों पर स्पष्टीकरण मांगी गई थी. 

पहले आवेदन नहीं किये जा रहे थे स्वीकार 
 
क्योंकि यह देखा जा रहा था कि दो भिन्न विभागों के बीच आपसी सहमति से पदों की अदला -बदली को मंडल व जोन स्तर पर स्वीकार नहीं किया जा रहा था.  एआईआरएफ की मांग पर  रेलवे बोर्ड ने अपने पत्र संख्या- ई (एन जी) /वन- 2020/ टी आर/13 ( ई- 3327313) दिनांक 08/07/2025 जारी करते हुए यह स्पष्ट किया है कि उक्त विषय में पूर्व के आदेश संख्या 99/2018 की कई स्थानों पर गलत व्याख्या की जा रही है.  बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 1800 ग्रेड पे में कार्यरत दो रेलकर्मियों के बीच मंडल के अंदर या दो मंडलों के बीच या दो विभिन्न जोन  में आपसी सहमति से उनके पदों और विभागों की अदला -बदली की जा सकती है.  ईसीआरकेयू ,धनबाद के मीडिया प्रभारी एन के खवास ने कहा कि उक्त स्पष्टीकरण से बहुत सारे रेलकर्मियों के लिए राहत भरी खबर है.  

आपसी सहमति से पदों की अदला- बदली कर सकेंगे 

अब वे अपने इच्छा के अनुसार सुविधाजनक विभाग, जोन और मंडल में आपसी सहमति से पदों की अदला- बदली कर अपने घर के नजदीक रेलसेवा कर सकते है.  इस  प्रक्रिया के लिए ईसीआरकेयू के केन्द्रीय संगठन मंत्री नेताजी सुभाष,जितेंद्र कुमार साव,बसंत दूबे,आर के सिंह,एन के खवास,बी के साव,अमित मोहन,आई एम सिंह,चंदन शुक्ल,पी के सिन्हा,बी बी सिंह,महेन्द्र प्रसाद महतो,पी के गांगुली,रणधीर प्रसाद,अभय राज सिंह,आर एन चौधरी,अजीत कुमार मंडल,सुनील कुमार सिंह,उमेश सिंह,सी पी पाण्डेय,सुदर्शन महतो,मंटू सिन्हा,परमेश्वर कुमार,विश्वजीत मुखर्जी,रूपेश कुमार सहित अन्य रेलकर्मियों ने आदि ने फेडरेशन का आभार प्रकट किया है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadRailKarmiFaidaMutual

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.