✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

LPG Cylinder Price : महीने के पहले दिन राहत, सिलेंडर के दामों में कटौती, जानिए नया रेट

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:42:43 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): अक्टूबर महीने के पहले दिन ही सरकार ने लोगों को राहत दी है. महीने के पहले दिन ही एलपीजी (LPG) सिलेंडर के दामों में कटौती की गई है. मिली जानकारी के अनुसार ये कटौती कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट (Commercial LPG Cylinder Rates) में हुई है. आपको बता दें कि पिछले महीने के पहले दिन भी सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की थी.

कहां कितना है दाम

बात अगर राजधानी रांची की करें तो वहां आज से 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 25.50 रुपये सस्ता हो गया है. इसके अलावा देश के कई शहरों में भी एलपीजी के दाम घटे हैं. देश में आज से एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए हैं और सभी दुकानों में नए रेट के अनुसार ही पैसे लिए जा रहे हैं.

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के अनुसार, एक अक्टूबर 2022 को दिल्ली में इंडेन के 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 25.50 रुपये कम हुए हैं. वहीं, कोलकाता में 36.50 रुपये, मुंबई में 32.50 रुपये और चेन्नई में 35.50 रुपये कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती हुई है. इस कटौती के बाद राजधानी दिल्ली में आज से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1859.50 रुपये पर मिलेंगे.

कोलकाता में आज से कमर्शियल LPG सिलेंडर 36.50 रुपये सस्ता होकर 1,995.50 रुपये में मिलेगा. इसी तरह मुंबई में इसकी कीमत 1,844 रुपये से 35.50 रुपये कम होकर 1811.50 रुपये हो गई है. चेन्नई में कमर्शियल LPG सिलेंडर 35.50 रुपये सस्ता हुआ है. हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतें तय होती हैं. कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल अधिकतर होटलों और रेस्टोरेंट में होता है.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.