✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

इंडेन गैस उपभोक्ताओं को राहत, फोन कॉल से होगी गैस की बुकिंग, जानिए नंबर

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 13, 2026, 3:43:03 PM

रांची (RANCHI): राजधानी रांची में इंडेन गैस उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग में आ रही परेशानी के बीच IOCL (इंडेन गैस) ने अस्थायी तौर पर मैन्युअल बुकिंग की सुविधा शुरू की है. कंपनी के सर्वर में तकनीकी अपग्रेडेशन का काम चल रहा है, जिसके कारण फिलहाल कई उपभोक्ताओं को ऑनलाइन या सामान्य माध्यम से गैस सिलेंडर बुक करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए यह वैकल्पिक व्यवस्था लागू की गई है.

कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक, हाल के दिनों में एक साथ बड़ी संख्या में बुकिंग आने से सर्वर पर अतिरिक्त दबाव पड़ गया था. इसी वजह से सिस्टम को अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू की गई है. फिलहाल सर्वर अपग्रेडेशन का कार्य जारी है और इसके पूरा होते ही गैस सिलेंडर की बुकिंग पहले की तरह सामान्य रूप से शुरू कर दी जाएगी.

अधिकारियों ने बताया कि रांची में इंडेन गैस के करीब डेढ़ लाख उपभोक्ता हैं. हालांकि तकनीकी कारणों से बुकिंग में कुछ दिक्कतें सामने आई हैं, लेकिन गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है. रोजाना पहले की तरह लगभग 10,500 गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं तक पहुंचाए जा रहे हैं.

कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे घबराकर बार-बार बुकिंग न करें. गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और सभी उपभोक्ताओं तक नियमित रूप से सिलेंडर पहुंचाया जा रहा है.

मैन्युअल बुकिंग के लिए जारी नंबर

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए रांची के विभिन्न इंडेन गैस वितरकों ने मोबाइल नंबर जारी किए हैं. उपभोक्ता सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच इन नंबरों पर कॉल कर गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं.


  • Aditi Indane: 7762920033, 7352711020
  • Shantanu Indane: 9431357871, 9304355563
  • Devi Gas: 9835442494, 9693503031
  • Anand Gas: 9603045000, 9279081713
  • Alpha Indane: 9835156074, 8789572926
  • Ranchi Gas: 9708788000, 9264249483
  • Oraon Gas Distributor: 8210675171, 8210974502
  • Jhalak Indane: 8986643888, 9835906302
  • Bariatu Indane: 8294727527, 7808782500
  • Indraprastha Gas: 9835149400, 9955361339
  • Tatisilway Indane: 9835910816, 7903209760
  • Ormanjhi Indane: 9308080951, 9709269265
  • City Indane: 9430376633, 8434013040
  • FFCCS: 9334721626, 8448674159
  • Madhuri Indane: 9470193803, 9507035277
  • Jayant Gas: 9431115028
  • Pratap Indane: 6205562676, 9006643039
  • GK Indane: 9334917448, 6201206442
  • Arav Indane: 6514667727
  • Sumati Gas: 7903625376
  • Jharkhand State Food and Civil Supply: 6512251098

कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि सर्वर अपग्रेडेशन पूरा होने के बाद गैस बुकिंग की प्रक्रिया फिर से सामान्य कर दी जाएगी. इस दौरान उपभोक्ताओं से धैर्य और सहयोग बनाए रखने की अपील की गई है.

इसके अलावा किसी भी तरह की शिकायत दर्ज कराने के लिए रांची जिला प्रशासन का व्हाट्सएप नंबर अबुआ साथी – 9430328080 भी जारी किया गया है, जिस पर उपभोक्ता अपनी समस्या साझा कर सकते हैं.

रिपोर्ट: समीर हुसैन

Tags:Relief for Indane gas consumersgas booking can be done through phone callgas booking cranchinumber releaejhatkhandIndane gasndane gas consumersconsumersndane gas

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.