✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मृत कर्मी के परिजन नियोजन के लिए भूख हड़ताल पर, जानिए क्या है पूरा मामला

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 9:10:10 AM

धनबाद(DHANBAD): सेल, जीतपुर कोलियरी में कार्य के दौरान मृत अनिरुद्ध गोप के परिजन प्रबंधन की वादाखिलाफी के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए है. उनके इस आंदोलन से प्रबंधन परेशानी में है. अनिरुद्ध गोप के बेटे ने बताया कि उनके पिता रेस्क्यू के काम में लगाए जाते थे.  दो शिफ्ट में बिना मेडिकल जांच किए कार्य कराने से उनकी मौत हुई थी. जिसके बाद जीतपुर कोलियरी प्रबंधन ने आश्रित को नियोजन नहीं दिया. लगातार प्रबंधन दौड़ाते रहा. लाचार और विवश होकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा है.

प्रबंधन भूख हड़ताल ख़त्म करने की कोशिश में

इधर, प्रबंधन यह प्रयास कर रहा है कि परिजन किसी तरह भूख हड़ताल उठा ले. इधर, असंगठित मजदूर नेता संजय सिंह ने कहा कि 2007 में जीतपुर कोलियरी में गैस रिसाव की घटना हुई थी. उसी गैस रिसाव के इलाके में काम करने के दौरान अनिरुद्ध गोप गंभीर रूप से बीमार हो गए थे और बाद में उनकी मौत हो गई. 14 वर्ष बीतने के बाद भी परिजनों को नियोजन नहीं दिया गया. प्रबंधन के इस रवैया से मजदूर भी आक्रोशित है. अगर प्रबंधन निर्णय नहीं लेता है तो यह आंदोलन आगे और तेज होगा.

रिपोर्ट : संतोष, धनबाद

Tags:dhanbad newsjhakhand newsdhnabad latest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.