✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कबाड़ा उठाते समय रेकी, फिर रात में घरों से करता था लाखों की चोरी, हुआ गिरफ्तार

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:56:05 PM

रांची ( RANCHI) : रांची में बढ़ रहे अपराध, चोरी और लूट की घटना पर लगाम लगाने के लिए रांची पुलिस निरंतर कार्रवाई कर रही है. आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है. इसी कड़ी में रांची के सुखदेव नगर थाने की पुलिस ने ऐसे गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. जो कचरा चुनने के बहाने पहले रेकी करते थे फिर बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते थे. ऐसे ही एक मामले का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ़्तार किया है.

बंद घर से अज्ञात चोरों ने की थी लाखों की चोरी

हाल के दिनों में रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में कई चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. इन घटनाओं के उद्वेदन के लिए सुखदेव नगर थाने की पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी. 25 अगस्त को एक बंद घर को अज्ञात चोरों के द्वारा निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. लेकिन चोरों की पहचान घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई थी. जिसमें कचरा चुनने के बहाने दो व्यक्ति सड़क पर घूमता हुआ दिखाई दे रहा था सीसीटीवी में तस्वीर कैद होने के बाद दोनों ही आरोपियों की पहचान कराई गई और फिर पुलिस ने छापामारी करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो चोर गिरफ्तार

इस मामले का खुलासा करते हुए सुखदेव नगर थाना के SI सौरभ कुमार शर्मा ने बताया की पुलिस ने दो चोरी को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने चोरी के समान भी बराम किया है. जिसमें सोने चांदी के किमती जेवरात और एक स्कूटी शामिल है. साथ ही बताया की पुलिस के आंखों में धूल झोंकने के लिए दोनों चोर कचरा चलने का काम किया करते थे. लेकिन जैसे ही दोनो को बंद घर दिखाई देता था. ये उस घर में चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते थे. हालांकि जांच करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में दोनों ही अपराधियों की तस्वीर साफ तौर पर दिखाई दे रही थी. जिसके आधार पर दोनों की गिरफ्तारी पुलिस कर पाई. 

वहीं इस मामले में सब इंस्पेक्टर डीके गोप ने बताया की चोरी की यह घटना पुलिस के लिए भी बड़ी चुनौती थी . क्योंकि कई बार कचरा चुनने वाले व्यक्ति भी अपराधी हो सकते हैं इसका अंदेशा पुलिस को अब लगी है. 

रिपोर्ट: समीर हुसैन

Tags:Reki while picking up garbagethen used to steal lakhs from houses at nightarrestedranchi crimeranchi policeranchi news updateranchi sukhdev nagar police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.