✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

खूंटी में PLFI उग्रवादियों की दहशत: रेलवे ठेकेदार के प्लॉट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्चा छोड़कर दी चेतावनी

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 1, 2026, 10:57:51 AM

खूंटी (KHUNTI): जिले में उग्रवादियों की गतिविधि एक बार फिर सामने आई है. गुरुवार की देर शाम करीब 7 बजे धुर्वा–कर्रा रोड स्थित कुलहुट्टू इलाके में उस समय अफरातफरी मच गई, जब अज्ञात उग्रवादियों ने एक रेलवे ठेकेदार के प्लॉट को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की. जानकारी के अनुसार, उग्रवादियों ने मौके पर पांच राउंड फायर किए, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई.

घटना के बाद उग्रवादी वहां एक पर्चा छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गए. हालांकि पर्चे की सामग्री को लेकर आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि यह किसी उग्रवादी संगठन की चेतावनी या धमकी से जुड़ा हो सकता है. स्थानीय लोगों ने बताया कि फायरिंग की आवाज सुनते ही वे अपने घरों में दुबक गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पर्चे को जब्त कर उसकी जांच की जा रही है.

प्रारंभिक जांच में यह मामला उग्रवादी गतिविधि से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. सुरक्षा बलों ने आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है, ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके. इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

Tags:Khuntikhunti newsPLFIPLFI newsPLFI naxalinaxali newsnaxal operationlatest newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.