☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई शुरु, जानिये पूरी डिटेल 

सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई शुरु, जानिये पूरी डिटेल 

रांची (RANCHI)केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पिछले कुछ वर्षों से सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत की है.इस योजना का उद्देश्य गर्ल चाइल्ड को प्रमोट करना है. इसके तहत बोर्ड का  उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए मदद करना है. छात्रवृत्ति की राशि सीधे छात्रा के बैंक खाते में भेजी जाती है. जिन छात्राओं को इस योजना का लाभ आगे भी लेना है, वह अगले वर्ष से जारी रख सकती हैं हालांकि इसके लिए भी उन्हें आवेदन देना होगा 

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई शुरु 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट WWW.CBSE.GOV.IN पर  आवेदन किया जा सकता है. छात्राओं को रजिस्ट्रेशन स्कूल के माध्यम से करना होगा.योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर है. इसके बाद स्कूल द्वारा आवेदन का सत्यापन 21 अक्टूबर से 21 नवंबर तक किया जायेगा.

ये छात्राएं स्कॉलरशिप के लिए हैं एलिजिबल

बोर्ड ऐसे सिंगल गर्ल के लिए सीबीएसई मेरिट छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है जिन्होंने सीबीएसई से 2022 में दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है और फिलहाल सीबीएसई से संबंधित किसी भी स्कूल से कक्षा 11वीं कक्षा में पढ़ रही है. बोर्ड ने नई स्कीम के संबंध में कहा है कि आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी.

Published at:17 Oct 2022 11:42 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.