रांची(RANCHI): सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ अधिकारी रिश्वत लेते हुए दिख रहे हैं. संबंधित वीडियो इसी वर्ष के जनवरी महीने का बताया जा रहा है. जिसमें नामकुम बीडीओ ज्ञान प्रकाश जायसवाल और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मिथिलेश कुमार सिन्हा के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है. बताया गया दोनों पदाधिकारी के खिलाफ संजीत कुमार यादव ( परिवहन अभिकर्ता ) ने बीडीओ और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के खिलाफ अवैध वसूली का आरोप लगाया था. मामले की जांच में आरोप को सही पाया गया है.
बता दें कि वीडियो के वायरल होते हीं मामले की जांच रांची के जिला आपूर्ति पदाधिकारी अलबर्ट बिलुंग को सौंपा गया था. अल्बर्ट बिलुंग ने मामले की जांच के बाद रांची डीसी को रिपोर्ट सौंपी है. रिपोर्ट में दोनों पदाधिकारियों को नामकुम के प्रभारी सहायक गोदाम प्रबंधक, ट्रांसपोर्टर और पीडीएस डीलरों से अवैध राशि वसूले जाने के मामले में दोषी माना गया है.
रिपोर्ट: नीरज कुमार, रांची
